फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G7: Georgia Meloni welcomed guests with folded hands; See the special style of Italy's PM doing 'Namaste'

G7: जॉर्जिया मेलोनी ने हाथ जोड़कर किया अतिथियों का स्वागत; देखें 'नमस्ते' करतीं इटली की पीएम का खास अंदाज

Fri, 14 Jun 2024 09:11 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 14 Jun 2024 09:11 AM IST
सार

मामला है गुरुवार का। जब जही7 के सदस्य देशों के शीर्ष नेता शिखर सम्मेलन के लिए इटली पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मेलोनी ने सभी स्वागत किया। अब इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है, क्योंकि पीएम मेलोनी इस दौरान कुछ खास अंदाज में दिखीं। उन्होंने अतिथियों का स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते के साथ किया।

विज्ञापन
G7: Georgia Meloni welcomed guests with folded hands; See the special style of Italy's PM doing 'Namaste'
नमस्ते करती नजर आईं इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इटली के पुगलिया में दक्षिणी इतालवी तटीय रिसॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह ऐसे वक्त में हो रहा है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में दाखिल हो रहा है और गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल की लड़ाई से मानवीय संकट उठ खड़ा हुआ है। नतीजन सम्मेलन से दुनिया के ताकतवर नेतृत्व की उम्मीद पाली जा रही। इन सब के बीच इटली की 47 साल की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरी हैं।

विज्ञापन


यूरोपीय चुनावों में उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने उनकी धमक पूरी दुनिया में दिखा दी है। बिग 7 संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नेताओं के बीच केवल एक ही नाम गूंज रहा है और है मेलोनी-मेलोनी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, इसमें प्रधानमंत्री मेलोनी सभी अतिथियों का अभिवादन कर रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामला है गुरुवार का। जब जही7 के सदस्य देशों के शीर्ष नेता शिखर सम्मेलन के लिए इटली पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मेलोनी ने सभी स्वागत किया। अब इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है, क्योंकि पीएम मेलोनी इस दौरान कुछ खास अंदाज में दिखीं। उन्होंने अतिथियों का स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते के साथ किया।


बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन के कुछ प्रमुख एजेंडा में रूस-यूक्रेन संघर्ष, इजराइल-हमास युद्ध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। यूक्रेन, ब्राजील, अर्जेंटीना, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और मॉरिटानिया के नेता भी इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का भारतीय पारंपरिक तरीके से अभिवादन करती दिख रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इटली पहुंच चुके हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार पदभार संभाला है, यह उनकी तीसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा है। भारत को एक आउटरीच देश के रूप में इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed