{"_id":"5d1597468ebc3e3cb16c7144","slug":"g20-summit-osaka-live-updates-narendra-modi-says-terrorism-biggest-threat-to-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20: ब्रिक्स की अनौपचारिक बैठक में बोले पीएम- आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20: ब्रिक्स की अनौपचारिक बैठक में बोले पीएम- आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा
Fri, 28 Jun 2019 09:57 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, ओसाका
वर्ल्ड डेस्क, ओसाका
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
ब्रिक्स की अनौपचारिक बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है जो न सिर्फ बेगुनाहों की हत्या करता है बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक स्थिरता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। जापान के ओसाका शहर में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद और जातिवाद का किसी भी जरिए से समर्थन बंद करने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा है। यह सिर्फ निर्दोषों की ही हत्या नहीं करता बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक स्थिरता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। पीएम मोदी ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को मजबूत बनाने, संरक्षणवाद से लड़ने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आज, मैं तीन प्रमुख चुनौतियों पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगा। पहली- वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता और गिरावट। नियम आधारित बहुपक्षीय वैश्विक व्यापार प्रणाली पर एकपक्षवाद और प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रभाव है। संसाधनों की कमी, आधारभूत ढांचे में निवेश में लगभग 1.3 खरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की कमी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरी- विकास को सतत् और समावेशी बनाना। डिजिटलाइजेशन जैसी तेजी से बदलती तकनीकें और जलवायु परिवर्तन मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों के लिये चुनौती पेश करती हैं। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब यह असमानता घटाए और सशक्तिकरण में योगदान दे।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये जापान के ओसाका पहुंचे हैं। उन्होंने ब्राजील का राष्ट्रपति चुने जाने पर जेयर बोल्सोनारो को बधाई दी और ब्रिक्स परिवार में उनका स्वागत किया।
ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की मुलाकात के दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुने जाने पर सिरिल रामफोसा को भी बधाई दी।

#WATCH Prime Minister Narendra Modi outlines "Three major challenges" at the informal meeting of BRICS leaders on the sidelines of the #G20Summit in Osaka, Japan. pic.twitter.com/hO6UprMbMf
— ANI (@ANI) June 28, 2019