{"_id":"5c00e57dbdec2241ab338e3c","slug":"g20-summit-angela-merkel-will-miss-opening-after-plane-forced-to-make-emergency-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 सम्मेलन की ओपनिंग सेरेमनी में नहीं पहुंच पाईं एंजेला मर्केल, विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G-20 सम्मेलन की ओपनिंग सेरेमनी में नहीं पहुंच पाईं एंजेला मर्केल, विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Angela Merkel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान में तकनीकी खराबी आने के वजह से जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जी-20 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो सकी हैं। एंजेला के विमान में आई अचानक तकनीकी खराबी की वजह ने उनके विमान की आपात लैंडिन कोलोन में करानी पड़ी जिसकी वजह से विभिन्न देशों के प्रमुखों से होनेवाली बैठक में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा जानकारी के अनुसार मर्केल शुक्रवार को मैड्रिड रवाना होंगी और एक वाणिज्यिक उड़ान से ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की संख्या भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे नीदरलैंड से वापस लौटना पड़ा और कोलोन में उतरा गया क्योंकि उस रूट पर वही एकमात्र हवाई अड्डा था, जहां बदलने के लिए विमान उपलब्ध था।
विज्ञापन
जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के तमाम नेता इकट्ठा होते हैं और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होती है। इस समिट में मर्केल 19 देशों के नेताओं से मिलेंगी। इस सेरेमनी की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से होगी। इस सम्मेलन के दौरान वो देश जिनके आपसी रिश्तों में तल्खी है उस पर विचार किया जाता है या फिर व्यवसाय के नए अध्याय खुलते हैं।
इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएनए) जॉन बोल्टन सहित रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आदि शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोदी, ट्रंप और आबे के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है। इसके साथ ही मर्केल के साथ भी मोदी की मुलाकात की बात कही जा रही है।