{"_id":"5fb999658ebc3e5fa20771cb","slug":"g20-summit-2020-xi-jinping-said-china-are-ready-to-resolve-all-disputes-through-negotiations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- 'वार्ता के जरिए विवादों के हल को हैं तैयार'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- 'वार्ता के जरिए विवादों के हल को हैं तैयार'
Sun, 22 Nov 2020 04:19 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग/रियाद।
एजेंसी, बीजिंग/रियाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping (File photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को जी20 देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान अपरोक्ष रूप से भारत समेत सभी देशों से वार्ता के जरिए अपने साथ चल रहे विवादों के हल का प्रस्ताव दिया। जिनपिंग ने कहा कि चीन आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व कायम करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन हमेशा वैश्विक शांति के निर्माण, वैश्विक विकास में योगदान और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम वार्ता के जरिए मतभेद दूर करने, मोलभाव के जरिए विवाद हल करने और विश्व शांति व विकास के लिए संयुक्त प्रयास कर सकते हैं। शी जिनपिंग का यह बयान भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में छह महीने से चल रहे सैन्य गतिरोध के दौरान आने के चलते बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन के मंच को साझा करेंगे मोदी-जिनपिंग
जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिस्सा ले रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते जी-20 सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। जी-20 के अध्यक्ष और सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने जी-20 सम्मेलन के आगाज के अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के चलते 2020 असाधारण साल है। इसके चलते वैश्विक आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन