फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G20: Failed Ukraine's plan to embarrass Russia's President Vladimir Putin

जी-20 : नाकाम हुई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शर्मिंदा करने वाली यूक्रेन की योजना

Fri, 30 Nov 2018 02:13 PM IST
भाषा, ब्यूनस आयर्स
भाषा, ब्यूनस आयर्स Updated Fri, 30 Nov 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
G20: Failed Ukraine's plan to embarrass Russia's President Vladimir Putin

जी-20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शर्मिंदा करने की यूक्रेन सरकार की योजना गुरुवार को नाकाम हो गई जब अर्जेंटीना की एक कंपनी ने बैठक के बाहर पुतिन के विरोध में पोस्टर लगाने से इनकार कर दिया। यूक्रेन रविवार को क्रीमिया के कर्च जलडमरूमध्य में अपने तीन जहाजों को जब्त करने और 24 नाविकों को हिरासत में लेने की वजह से रूस से सख्त नाराज है। 

विज्ञापन


यूक्रेन की उप सूचना मंत्री एमिनी जैपेरोवा ने ब्यूनस आयर्स में संवाददाताओं को बताया कि ऐसा करने का मकसद नाविकों को रिहा कराना था। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुकालात से यूक्रेनी कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ होगा।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की उस अपील को भी दोहराया जिसमें उन्होंने रूस के खिलाफ ताकत दिखाने के लिए नाटो से इस इलाके में जहाज भेजने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed