फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G 20 summit: PM Modi met Indian diaspora in Rome 

G20 Summit In Rome: पीएम मोदी ने रोम में की प्रवासी भारतीयों से मुलाकात, कहा- शानदार बातचीत हुई 

Sat, 30 Oct 2021 10:52 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Oct 2021 10:52 PM IST
सार

पीएम मोदी ने रोम में प्रवासी भारतीयों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि अलग-अलग विषयों पर उनके विचारों को सुनना शानदार अनुभव रहा।
 

विज्ञापन
G 20 summit: PM Modi met Indian diaspora in Rome 
PM modi in G 20 Italy - फोटो : Twitter

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने रोम में प्रवासी भारतीयों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां ट्विटर पर साझा कीं। उन्होंने कहा कि इटली में उनकी प्रवासी भारतीयों के साथ शानदार बातचीत हुई। इनमें भारत के बारे में अध्ययन करने वालों के साथ ही भारतीय मूल के वो लोग भी शामिल थे जिनका पिछले वर्षों में अपने मूल देश से करीबी संबंध बन चुका है। अलग-अलग विषयों पर उनके विचारों को सुनना शानदार अनुभव रहा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसानंद गिरि ने कहा- दिल को छू लेने वाली मुलाकात
सनातन धर्म संघ की अध्यक्ष स्वामिनी हंसानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी मुलाकात दिल को छू लेने वाली रही। निश्चित ही यह दिल को छू लेने वाली मुलाकात रही क्योंकि इटली में हिंदू होना इतना आसान नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। इटली में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। 


हंसानंद गिरि ने कहा कि भारत की संस्कृति मानवता के लिए खजाना है क्योंकि प्राचीन समय से अब तक यह पूरी मानवजाति के लिए है। यह शुरू से ही अहिंसा, सद्भाव और प्रकृति व पर्यावरण का सम्मान करने वाली संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि यह मानव के कल्याण की संस्कृति है। सनातन धर्म संघ की अध्यक्ष ने कहा कि सर्वजन हिताय के रूप में दुनिया में हर इंसान, हर प्राणी को सद्भाव और शांति से रहना है और हम शांति, शांति, शांति कहते हैं। 

हंसानंद गिरि ने कहा कि हममें से सभी से उन्होंने अनोखा सवाल किया और पूछा कि भारत जाने पर हमें क्या पसंद आएगा, भारत में हमें कहां और क्या पसंद है। जब मैंने कहा कि तमिलनाडु, तो उन्होंने मुझसे तमिल भाषा में बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed