फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fumio Kishida to become Japan next prime minister after winning the ruling party leadership election

एलान: फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार

Wed, 29 Sep 2021 12:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 PM IST
सार

जापान के अगले प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा होंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है। शीर्ष पद के लिए लड़ रहे लोकप्रिय वैक्सीन मंत्री 58 वर्षीय तारो कोनो को सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Fumio Kishida to become Japan next prime minister after winning the ruling party leadership election
फूमियो किशिदा - फोटो : Twitter@ Fumio Kishida

विस्तार

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा को अपना नया प्रधानमंत्री चुन लिया। वहीं इस शीर्ष पद के लिए लड़ रहे लोकप्रिय वैक्सीन मंत्री 58 वर्षीय तारो कोनो को सफलता नहीं मिल सकी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है। किशिदा पार्टी के निवर्तमान नेता और प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह लेंगे, जो पिछले सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद से केवल एक वर्ष की सेवा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


नरम-उदारवादी राजनेता हैं फूमियो किशिदा
पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा को एक नरम-उदारवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशिदा को लंबे समय से प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। 64 वर्षीय फूमियो किशिदा एलडीपी के नीति प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह 2020 की पार्टी नेतृत्व की रेस में योशीहिदे सुगा से हार गए थे, लेकिन अब उन्हें सफलता मिल गई है।
विज्ञापन


तारो कोनो की थी युवा मतदाताओं पर पकड़, लेकिन नहीं मिली सफलता 
58 वर्षीय तारो कोनो जापान के पूर्व विदेश और रक्षा मंत्री थे। वर्तमान में तारो कोनो कोविड-19 वैक्सीन के प्रभारी मंत्री हैं। जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय से स्टडी पूरी करने वाले और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में सक्षम तारो कोनो की युवा मतदाताओं पर पकड़ है। लेकिन उन्हें इस शीर्ष पद के लिए सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रेस में थे चार उम्मीदवार
जापान के अगले प्रधानमंत्री की रेस में शामिल चार उम्मीदवारों में से दो महिलाएं भी थीं। साने ताकाइची और सेइको नोडा जिन्होंने प्रधानमंत्री पद के चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। अगर इन दोनों महिलाओं में से किसी एक को भी जीत मिलती तो जापान में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री बनतीं। इसके अलावा वैक्सीन मंत्री 58 वर्षीय तारो कोनो और पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed