{"_id":"609d813b81e280120b614ee6","slug":"fully-vaccinated-individuals-can-resume-activities-without-wearing-a-mask-cdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोग बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा फैसला: अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोग बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर
Sat, 15 May 2021 12:02 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 15 May 2021 12:02 AM IST
सार
- सीडीसी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति व स्टाफ ने मास्क उतारे
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की मार झेल चुका अमेरिका अब इसे मात देता नजर आ रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि अमेरिका में टीका लगा चुके लोग अब बिना मास्क पहने या 6 फीट की दूरी से अपनी गतिविधियां कर सकते हैं। हालांकि ये नियम उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां अभी टीकाकरण चल रहा है या सरकार ने अभी भी पाबंदिया लगा रखी हैं।
बता दें कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम हुआ है। यहां तकरीबन सभी वयस्कों को टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है। हाल ही में बच्चों में टीकाकरण को मंजूरी दी गई है।
इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने सीडीसी की जमकर तारीफ की। बाइडन ने कहा कि अभी कुछ ही समय पहले मुझे पता चला है कि सीडीसी ने पूर्ण टीका लगा चुके लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता हटा दी है। ये एक बड़ी उपलब्धि है। एक महान दिन है। ये इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमने देश में अधिकतर अमेरिकियों को बेहद कम समय में टीके लगाए हैं।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा, पिछले 144 दिन से हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने दुनिया का नेतृत्व किया है। और ये कई लोगों की कड़ी मेहनत से सफल हो सका। वैज्ञानिक, रिसर्चर्स, दवा कंपनियां, नेशनल गार्ड, यूएस मिलिटरी, फेमा, सभी गवर्नर, डॉक्टर, नर्सों ने कड़ी मेहनत की है।
अमेरिका में अब तक 35 फीसदी लोगों का टीकाकरण होने के बाद बीमारी नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि जो लोग टीका लगवा चुके हैं वे अधिकांश जगहों पर बिना मास्क के घूम सकते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घोषणा को देश के लिए एक बड़ा दिन बताया और अपने दफ्तर में अन्य सांसदों के साथ अपना मास्क उतार दिया।
सीडीसी के नए दिशा-निर्देश के मुताबिक अब टीका लगवा चुके लोग खुली या बंद अधिकांश जगहों पर बिना मास्क के जा सकते हैं। हालांकि भीड़भाड़ वाली बंद जगहों, जैसे बस और विमान यात्रा के दौरान या अस्पतालों में अब भी मास्क लगाने की सलाह दी गई है। संस्था ने यह सिफारिश 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद की है। दरअसल, बाइडन प्रशासन पर कोविड-19 से जुड़े सख्त प्रतिबंधों को हल्का करने का भारी दबाव था। देखा गया कि नए नियम आने के बाद, राष्ट्रपति बाइडन के अलावा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत स्टाफ के सभी कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के एक इवेंट में अपने-अपने मास्क उतार दिए। इस इवेंट के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
वाशिंगटन में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, छात्रों को पहनना होगा मास्क
ओलंपिया। अमेरिका में वाशिंगटन राज्य में सभी स्कूल छात्रों के लिए पूरी तरह खुलेंगे तथा छात्र व कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा। वाशिंगटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तैयार किया गया है। सीडीसी द्वारा टीका लगवा चुके लोगों को मास्क हटाने का निर्देश देने के बाद स्कूलों में मास्क लगाने का निर्देश विवादों में घिर सकता है।
नेपाल : बढ़ती मौतों के कारण शवदाहगृह भरे
काठमांडो। नेपाल में प्रख्यात पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट समेत अन्य शवदाहगृहों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान मृतकों के शव बड़ी संख्या में आ रहे हैं। नेपाल सेना के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अकेले काठमांडो घाटी में एक दिन में 100 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। पशुपति शवदाहगृह के मुख्य संयोजक सुभाष कार्की ने कहा, हमने पहले कभी इतने शव नहीं देखे। पिछले 24 घंटों में यहां 214 और लोगों ने जान गंवा दी। देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या अब 4,466 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के मामले 431,191 हो गए हैं।
खाड़ी देशों से भारत लौटे करीब 10 लाख श्रमिक
खाड़ी देशों में कोरोना महामारी के कारण होने वाली छंटनी के कारण करीब 10.02 लाख मजदूर भारत लौट आए हैं। इनमें से अधिकांश केरल के हैं। विश्व बैंक ने यह जानकारी साझा की है। इस तरह 2020 में विदेशों में भारतीय कामगारों की ओर से भेजा जाने वाली रकम करीब 8.3 अरब डॉलर थी, जो पिछले वर्ष की तुलना से केवल 0.2 प्रतिशत कम है।
भारत को 159 कन्संट्रेटर्स भेजने की तैयारी : पेंटागन
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने बताया है कि हमारे रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान से भारत में 159 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स भेजने की तैयारी कर रहे हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा, रक्षा संसाधन एजेंसी त्राविस एयरफोर्स बेस पर 159 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स तैयार कर रही है। इन्हें वाणिज्यिक उड़ान के जरिए सोमवार यानी 17 मई को भारत रवाना किया जाएगा।