Pakistan: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित जाकिर नाइक का पाकिस्तान प्रेम, पाकिस्तानी पीएम शरीफ से की मुलाकात
जाकिर नाइक ने एयरपोर्ट की वीडियो भी शेयर की। जिसमें देखा गया कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत कर रहे है। उनके साथ उनके बेटे फारिक नाइक भी आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Interaction with Prime Ministers
— Dr Zakir Naik (@drzakiranaik) October 2, 2024
Mian Muhammad Shehbaz Sharif
Prime Minister of the Islamic Republic of Pakistan pic.twitter.com/LlIesTM2XO
जाकिर नाइक ने एक्स पर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ के साथ मुलाकात।" उन्होंने एयरपोर्ट की वीडियो भी शेयर की। जिसमें देखा गया कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत कर रहे है। उनके साथ उनके बेटे फारिक नाइक भी आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनके एक महीने के दौरे में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें और विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर जाकिर की टीम ने कहा, "पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर डॉ. जाकिर नाइक और शेख फारिक नाइक ने पाकिस्तान का दौरा किया। वह कराची में पांच और छह अक्तूबर को, लाहौर में 12 और 13 अक्तूबर और इस्लामाबाद में 19 और 20 अक्तूबर को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।"
इससे पहले 20 अगस्त को भारत दौरे पर आए मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा था कि अगर भगोड़े नफरत फैलाने वाले जाकिर नाइक से जुड़े मामले में पर्याप्त सबूत मिला तो देश आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं कर सकता। बता दें कि जाकिर नाइक अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान समय में वह 2016 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत भारत सरकार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा वांछित हैं। उनपर अपने नफरत भरे भाषण से लोगों को भड़काने का भी आरोप है।