{"_id":"66d68ce5ec562cfa930e3d37","slug":"frenchman-on-trial-for-hiring-strangers-to-rape-drugged-wife-for-10-years-news-in-hindi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पत्नी को हर रात देता था ड्रग्स, 10 साल तक 50 से अधिक पुरुषों से करवाया दुष्कर्म; अब चलेगा मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हैवानियत: पत्नी को हर रात देता था ड्रग्स, 10 साल तक 50 से अधिक पुरुषों से करवाया दुष्कर्म; अब चलेगा मुकदमा
Tue, 03 Sep 2024 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:43 AM IST
सार
पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
France Police
- फोटो : Real.gr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस में पिछले साल ऐसा मामला सामने आया था, जिससे पूरा देश हिल गया था। दरअसल, हर रात एक शख्स खुद की पत्नी को नशीली दवा खिलाकर दूसरे पुरुषों से दुष्कर्म कराता था। बेचारी पत्नी को तो पता भी नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। इस शर्मनाक घटना को करीब 10 वर्षों तक अंजाम दिया गया। बता दें, आज इस मामले में सुनवाई होनी हैं।
विज्ञापन
50 लोगों पर चलेगा केस
बिजली कंपनी ईडीएफ के 71 साल के पूर्व कर्मचारी यानी महिला के पति के अलावा दक्षिणी शहर एविग्राॅन के 50 लोगों पर भी मुकदमा चलाया जा रहा है। वहीं, महिला के वकीलों का दावा है कि महिला को इतना बेहोश रखा गया कि उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में पता ही नहीं चला। उनके वकीलों में से एक एंटोनी कैमस ने कहा कि 70 साल की उम्र में यह मुकदमा लड़ना किसी परीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन
न्यायाधीश रोजर अराता ने एलान किया कि सभी सुनवाई सार्वजनिक होंगी और ऐसा महिला की इच्छा से किया जा रहा है। महिला के वकील स्टेफन बाबोन्यू का कहना है कि वह जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं। उनके साथ जो भी हुआ वो किसी और के साथ न हो।
विज्ञापन
92 मामलों की पुष्टि की
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने करीब 92 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन आरोपियों को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
महिला को 2020 में चला दरिंदगी का पता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 साल की बुजुर्ग महिला के वकीलों ने बताया कि उन्हें पहली बार उन आरोपियों का सामना करना होगा, जिन्हें उन्होंने 10 सालों से अधिक समय तक सहन किया। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को उसके साथ हुए दुर्व्यवहारों के बारे में जानकारी 2020 में हुई थी।
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक शाॅपिंग सेंटर में डोमिनिक नाम के आरोपी को सुरक्षा गार्ड ने वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी के लैपटाॅप की जांच की तो उसकी पत्नी की हजारों तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनमें वह बेहोश दिख रही थी। पुलिस ने इसके अलावा एक साइट चैट को भी बंद किया है जिस पर वह अजनबी युवकों को घर आने और अपनी पत्नी के साथ संभोग के लिए कहता था।
ये थे आरोपी
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बलात्कारियों की उम्र 21 से 68 साल के बीच थी। आरोपियों में एक फोर्कलिफ्ट ड्राइवर, एक फायर ब्रिगेड अधिकारी, एक कंपनी मालिक और एक पत्रकार शामिल थे। इनमें कुछ अविवाहित थे, कुछ विवाहित या तलाकशुदा थे और कुछ पारिवारिक पुरुष थे। कुछ लोगों ने एक बार तो कुछ लोगों ने छह बार उनके साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो भी बनाता था
हैवानियत की चरम सीमा पार करने वाले पति की पहचान डोमिनिक पी के रूप में हुई। शख्स फ्रांस के माजान में अपने घर में महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए बुलाता था। इतना ही नहीं, शख्स इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करता था। बाद में फुटेज को यूएसबी ड्राइव में ‘ABUSES’ नाम फाइल में सहेज कर रखता था। दुष्कर्म की ये रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना साल 2011 और 2020 के बीच हुई हैं। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। इनकी शादी को करीब 50 साल से अधिक हो गए हैं।
ऐसे देता था घटना को अंजाम
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शख्स ने घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बनाकर रखी थी। खाने में नशीली पदार्थ मिला देता था, जिसके बाद पत्नी बेहोश हो जाती थी। बाद में, उसे लगता था कि पत्नी कही जग न जाए इसके लिए उसने तेज गंध वाले इत्र पर पाबंदी लगाकर रखी थी। इतना ही नहीं लोगों को तंबाकू खाना भी मना था। वहीं, तापमान में बदलाव न हो इससे बचने के लिए लोगों से अपने हाथ गर्म पानी में धोने के लिए कहता था। इतना ही नहीं, बाथरूम में कपड़े न रह जाएं, इसके लिए शख्स रसोई में कपड़े उतरवाता था। साथ ही, पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो इसलिए लोगों की कार एक स्कूल के पास खड़े करवाता था। फिर अंधेरे में आने को कहता था।
पुलिस ने बताया कि जब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उनमें से कुछ ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं है। जबकि कुछ ने हद पार कर दी। उनका कहना था कि महिला डोमिनिक की पत्नी है। उसे जो पसंद होगा वो वहीं कराएगा।