फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French serial killer Charles Sobhraj released from Central Jail in Nepal

Nepal: जेल से छूटा 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकियों की हत्या के लिए 19 साल जेल में रहा

Fri, 23 Dec 2022 07:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 23 Dec 2022 07:11 PM IST
सार

चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वे इसी शाम चार्ल्स को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
French serial killer Charles Sobhraj released from Central Jail in Nepal
चार्ल्स शोभराज - फोटो : राउटर्स

विस्तार

नेपाल की सेंट्रल जेल में 19 वर्षों से बंद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज आज नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती उम्र के मद्देनजर रिहा करने का आदेश दिया था। चार्ल्स शोभराज को फ्रांस प्रत्यर्पित भी कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शोभराज को दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के लिए 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद रखा गया था। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कारागार प्रबंधन प्राधिकार को कुख्यात हत्यारे को रिहा करने का और आव्रजन के माध्यम से 15 दिन के भीतर फ्रांस निर्वासित करने का निर्देश दिया था, बशर्ते वह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हो।
विज्ञापन


सूत्र के हवाले से कहा गया कि शोभराज पहले दोहा जाएगा और वहां से आज रात कतर एयरवेज की उड़ान से पेरिस रवाना होगा। काठमांडू से दोहा की उड़ान शाम छह बजे काठमांडू हवाईअड्डे से रवाना होगी। अपने देश भेजे जाने के बाद शोभराज के यहां आने पर आजीवन पाबंदी रहेगी। हालांकि, यह भी खबर है कि उसने दस दिन तक इलाज के लिए गंगालाल अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई थी। 2017 में उसकी दिल की सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वे इसी शाम चार्ल्स को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद उसे कुछ दिक्कतें आई हैं। चार्ल्स को एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। 


चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसकी भारत, ग्रीस समेत दक्षिण एशियाई के कई देशों में अलग-अलग मामलों में तलाश रही है। हालांकि चार्ल्स को 2003 में नेपाल यात्रा के दौरान दो विदेशी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नेपाल में एक उम्रकैद के तहत 20 सालों की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed