फ्रांस के रेडियो स्टेशन ने चला दी महारानी एलिजाबेथ समेत कई हस्तियों की मौत की खबर, मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर की कई हस्तियों के निधन का समाचार प्रसारित करने के बाद फ्रांस के रेडियो स्टेशन ने इसके पीछे तकनीकी दिक्कत का हवाला दिया है। दरअसल, फ्रांस के आरएफआई रेडियो स्टेशन ने कई हस्तियों को मृत घोषित कर दिया था। इनमें क्वीन एलिजाबेथ, दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ पेले, अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई का नाम भी शामिल है। रेडियो स्टेशन ने सोमवार को इसे लेकर माफी मांगी।
रेडियो स्टेशन ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए इसके लिए तकनीकी दिक्कत को जिम्मेदार ठहराया। रेडियो स्टेशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'हम संबंधित लोगों से क्षमा मांगते हैं और उनसे भी माफी मांगते हैं जो हमें फॉलो करते हैं और हम पर भरोसा करते हैं। हम इस दिक्कत को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।'
🔴 A technical problem has resulted in the publication of numerous obituaries on our French site.
We are working to rectify this serious bug, and we apologise to all concerned as well as those who follow us and put their trust in us. https://t.co/Bf6q3kFkbGविज्ञापन विज्ञापन— RFI English (@RFI_En) November 16, 2020
आरएफआई ने गलती से जिन हस्तियों के निधन की सूचना प्रसारित की थी, उसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो, अभिनेत्री सोफिया लॉरेन और ब्रिजिट बार्डोट के नाम शामिल हैं। इन सभी हस्तियों की आयु 80 से 90 साल के बीच है। इसके अलावा फ्रांस के प्रसिद्ध व्यापारी बर्नार्ड टेपी (77) की मौत की खबर भी आरएफआई ने चलाई। बता दें कि बर्नार्ड टेपी ने निधन की फर्जी खबरें पहले भी चल चुकी हैं।