{"_id":"61ac089b7963702c6f6d3a56","slug":"french-president-emmanuel-macron-said-european-countries-are-considering-joint-mission-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस : राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा- यूरोपीय देश कर रहे अफगानिस्तान में संयुक्त मिशन पर विचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस : राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा- यूरोपीय देश कर रहे अफगानिस्तान में संयुक्त मिशन पर विचार
Sun, 05 Dec 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दोहा।
एजेंसी, दोहा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:02 AM IST
सार
फ्रांस ने शुक्रवार को बताया कि उसने कतर की मदद से अफगानिस्तान से 300 से अधिक लोगों को बाहर निकाला, जिनमें 258 अफगान लोग हैं।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को सऊदी अरब जाने से पहले दोहा में कहा कि कई यूरोपीय देश अफगानिस्तान के लिए एक संयुक्त दूतावास खोलने पर विचार कर रहे हैं, ताकि तालिबान से संवाद और संपर्क कायम किया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, मान्यता के मसले पर मैक्रों ने कहा कि तालिबान के साथ सुरक्षा मुद्दों पर बात करने के लिए रास्ते तलाशना और तालिबान को राजनीतिक मान्यता देना दोनों पूरी तरह अलग-अलग मसले हैं। इस दौरान यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल कहा कि काबुल में उनकी न्यूनतम उपस्थिति से तालिबान को मान्यता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
फ्रांस ने तीन सौ लोगों को निकाला...
फ्रांस ने शुक्रवार को बताया कि उसने कतर की मदद से अफगानिस्तान से 300 से अधिक लोगों को बाहर निकाला, जिनमें 258 अफगान लोग हैं।