फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French President Emmanuel Macron has tested positive for COVID 19

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Thu, 17 Dec 2020 03:18 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
French President Emmanuel Macron has tested positive for COVID 19
इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अगले एक हफ्ते के लिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। राष्ट्रपति की ओर से एक बयान जारी कर इस बात की सूचना दी गई। बयान में कहा गया कि आज राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन


राष्ट्रपति मैक्रों में कोरोना के कुछ लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया और अब वो पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों कोरोना को लेकर जारी राष्ट्रीय नियमों का पालन करेंगे। वो खुद को सात दिनों के लिए आइसोलेट रखेंगे। बयान में कहा गया है कि वह अपना काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आने वाले दुनिया के बड़े राजनेताओं की सूची में अब राष्ट्रपति मैक्रों का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में फ्रांस ने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी थी, लेकिन वहां कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है।


फ्रांस में अभी भी रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू का प्रावधान है। फ्रांस में थिएटर, रेस्त्रां और कैफे अभी भी बंद हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर अब तक फ्रांस में 59,000 लोगों ने कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed