{"_id":"69c80f605e62e9ef780d15e8","slug":"french-police-thwart-suspected-bombing-outside-bank-of-america-building-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर बम हमले की साजिश नाकाम; एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर बम हमले की साजिश नाकाम; एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM IST
सार
France: पेरिस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर संदिग्ध बम हमले की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया, एक आरोपी पकड़ा गया और दूसरा फरार है। आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
फ्रांस की पुलिस ने पेरिस में बैंक ऑफ अमेरिका की इमारत के बाहर एक संदिग्ध बम हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पीएनएटी ने शुरू की आरोपों की जांच
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभियोजक कार्यालय (पीएनएटी) ने बताया कि इस मामले में आतंकवाद से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच में आग या खतरनाक तरीके से नुकसान पहुंचाने की कोशिश, विस्फोटक या आग लगाने वाले उपकरण बनाने, ऐसे उपकरणों को रखने और ले जाने और आतंकी आपराधिक साजिश में शामिल होने जैसे आरोप शामिल हैं। एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
फ्रांस के गृह मंत्री ने क्या कहा?
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा, पेरिस पुलिस की तत्काल कार्रवाई की वजह से एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया जा सका। उन्होंने कहा कि सतर्कता का स्तर अभी भी बहुत ऊंचा बना हुआ है और सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा
आरटीएल रेडियो ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना शनिवार सुबह की है, जब पुलिस ने पेरिस के 8वें इलाके में बैंक ऑफ अमेरिका के पास दो संदिग्धों को एक बैग के साथ देखा। रिपोर्ट के अनुसार, एक संदिग्ध लाइटर से किसी उपकरण को जलाने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा वहां से भागने में कामयाब हो गया।
पेरिस पुलिस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद फ्रांस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने अमेरिकी हितों और यहूदी समुदाय से जुड़े स्थानों सहित संभावित लक्ष्यों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन