{"_id":"6196a4f6fdf0de113247a8c8","slug":"france-the-wife-of-former-interpol-chief-meng-hogwei-says-the-chinese-government-is-a-monster-which-eats-its-own-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस : इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होगवेई की पत्नी ने कहा- राक्षस है चीन सरकार जो अपने ही बच्चों को खा जाती है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस : इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होगवेई की पत्नी ने कहा- राक्षस है चीन सरकार जो अपने ही बच्चों को खा जाती है
Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ल्योन (फ्रांस)
एजेंसी, ल्योन (फ्रांस)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
सार
एक समय चीन में इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होगवेई की पत्नी ग्रेस मेंग उन सभी विशेषाधिकारों का लाभ उठा रही थी, जो किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी को मिलते हैं। चीन ने 2018 में होगवेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाकर उनके पति को 13 साल छह महीने की कारावास की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा चीन सरकार एक राक्षस है जो अपने ही बच्चों को खा जाती है।
विज्ञापन
चीन का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) के पूर्व अध्यक्ष मेंग होगवेई की पत्नी ग्रेस मेंग ने कहा है कि चीन सरकार एक राक्षस है जो अपने ही बच्चों को खा जाती है। उनके पति एक समय चीन में जन सुरक्षा मामलों की मंत्री रह चुके हैं। लेकिन अब अपने पति से संवाद करने और उनसे मिलने को तरस रहीं ग्रेस अपने दो जुड़वां बेटों के साथ फ्रांस में राजनीतिक शरणार्थी बन कर रह रही हैं।
विज्ञापन
ग्रेस मेंग के पति मेंग होगवेई को 2018 में चीन ने दी 13 साल कारावास की सजा
एक समय चीन में उन सभी विशेषाधिकारों का लाभ उठा रही थी, जो किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी को मिलते हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को उनके पति पर इतना भरोसा था कि उन्हें इंटरपोल में अहम भूमिका निभाने के लिए फ्रांस भेजा गया, लेकिन उनकी किस्मत ने उस वक्त मुंह फेर लिया, जब चीन ने 2018 में होगवेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाकर उन्हें 13 साल छह महीने की कारावास की सजा सुना दी।
विज्ञापन
चीन के शासन से क्षुब्ध होकर वे अब उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा, मेरा पति के साथ अंतिम संवाद 25 सितंबर 2018 को हुआ था। लेकिन उसके बाद मैंने ‘राक्षस’ के साथ उसी तरह रहना सीख लिया है, जैसे दुनिया ने वैश्विक महामारी के साथ जीना सीख लिया है। उन्होंने अपना चीनी नाम गाओ गे इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है। वे कहती हैं मैं मरने के बाद नए नाम के साथ फिर जिंदा हुई हूं।
विज्ञापन