फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France's Alain Cocke who is battling a rare disease, facebook blocked him for live broadcasting of death

राष्ट्रपति ने खारिज की इच्छामृत्यु की मांग, बीमार व्यक्ति ने मौत की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की, फेसबुक ने किया ब्लॉक

Sun, 06 Sep 2020 12:16 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 12:16 PM IST
सार

  • फ्रांस में 57 साल के एलेन कोक ने अपनी मौत की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक पर शुरू की, फेसबुक ने किया ब्लॉक।
  • राष्ट्रपति ने भी इच्छामृत्यु की मांग को किया खारिज।
  • दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं एलेन कोक।
  • फ्रांस में इच्छामृत्यु की नहीं है इजाजत।

विज्ञापन
France's Alain Cocke who is battling a rare disease, facebook blocked him for live broadcasting of death
Facebook

विस्तार

फ्रांस के डीजोन शहर में रहने वाले 57 साल के एलेन कोक दुर्लभ बीमारी से परेशान हैं। इलाज नहीं मिलने पर उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई। लेकिन, राष्ट्रपति ने कोक की मांग खारिज कर दी। इसके बाद कोक ने खाना-पीना छोड़ दिया और शनिवार सुबह फेसबुक पर अपनी मौत का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भी शुरू कर दिया। लेकिन इसे दोपहर को फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन


अपने प्रोफाइल से लाइव स्ट्रीम फीचर ब्लॉक करने को एलेन ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा और भेदभाव करार दिया है। एलेन कोक ने शुक्रवार रात फेसबुक पर कहा था कि 'अब मेरी मुक्ति की यात्रा शुरू होती है। मैं खुश व शांति से हूं, मैंने अपना मन बना लिया है।' उन्होंने एलान किया कि शनिवार से भोजन, पानी और दवाएं लेना बंद कर देंगे।
विज्ञापन



कोक 34 वर्ष से पाचन प्रक्रिया से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्हें ड्रिप पर रखा जाता है। पाचन तंत्र को कोलोस्टमी बैग से जोड़ा गया है। वे लगातार दर्द महसूस करते हैं। कोक ने कहा कि ‘मैं एक हफ्ते से ज्यादा जी नहीं पाऊंगा। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे ही मुझे बेचैनी हो रही है।' कोक ने राष्ट्रपति को चिट्ठी में लिखा था- 'मैं ऐसी बीमारी से ग्रसित हूं, जिसका इलाज नहीं हो पा रहा है। मेरे असहनीय दर्द को शांत करने के लिए कुछ ऐसी चीज दी जाए, जिससे मैं शांत होकर मर सकूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें समझाते हुए इच्छामृत्यु देने से इनकार कर दिया। मैक्रों ने कहा- ‘फ्रांस के कानून के मुताबिक मुझे इसकी इजाजत नहीं है, क्योंकि मैं कानून से बड़ा नहीं हूं। इसलिए मैं आपकी अपील नहीं मान सकता।’

राष्ट्रपति का जवाब मिलने पर कोक ने कहा कि 'अपनी मौत की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लोगों में जागरूकता लाना चाहता हूं। बीमारी से जूझ रहे लोगों की पीड़ा को बाहर लाना चाहता हूं ताकि उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति मिल सके।'

फ्रांस उन यूरोपीय देशों में से एक है, जहां इच्छामृत्यु की अनुमति नहीं है। 2016 में बनाए गए एक कानून के मुताबिक, अपने अंतिम पलों के दौरान मरीजों को इच्छामृत्यु नहीं दी जाती लेकिन, ऐसे मरीजों को बेहोश करके रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed