फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france reject pakistan requests for upgrade of its fleet of mirage fighter jet air defence system and submarine

फ्रांस ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, मिराज जेट को अपग्रेड करने का अनुरोध ठुकराया

Sat, 21 Nov 2020 10:57 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
france reject pakistan requests for upgrade of its fleet of mirage fighter jet air defence system and submarine
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भारत के करीबी दोस्त फ्रांस ने पाकिस्तानी सेना को करारा झटका दिया है। फ्रांस ने पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम व अगोस्ता 90बी क्लास की सबमरीन को अपग्रेड नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद में तुर्की के इशारे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की आलोचना की थी, इससे नाराज होकर यह फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


कतर से कहा, पाक तकनीशियनों को राफेल पर काम न करने दें
फ्रांस ने अपना खास लड़ाकू विमान राफेल खरीदने वाले देश कतर को पाकिस्तान मूल के तकनीशियनों को विमान पर काम करने की अनुमति नहीं देने को भी कहा है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि वे इस्लामाबाद को इस लड़ाकू विमान से जुड़ी तकनीकी जानकारी लीक कर सकते हैं। राफेल अब भारत का फ्रंट लाइनर लड़ाकू जेट है। पाकिस्तान ने अतीत में चीन के साथ महत्वपूर्ण रक्षा डाटा साझा किया था।
विज्ञापन


इमरान ने किया था फ्रांस से अनुरोध
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में मिराज और अगोस्ता सबमरीन को अपग्रेड करने लिए फ्रांस से अनुरोध किया था। वहीं इससे पूर्व इमरान ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के धर्म का मजाक उड़ाने के अधिकार के बचाव की आलोचना भी की थी। इतना ही नहीं फ्रांस अपने यहां पाकिस्तान से शरण मांगने वाले नागरिकों को बहुत कड़ी जांच के बाद ही अनुमति दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के पास 150 मिराज, वायुसेना पर पड़ेगा असर
मिराज जेट को अपग्रेड नहीं करने के फ्रांसीसी सरकार के फैसले का पाकिस्तान की वायुसेना पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। पाकिस्तान के पास फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित लगभग 150 मिराज फाइटर जेट हैं। हालांकि उनमें से केवल आधे सेवा योग्य हैं। फ्रांसीसी-इतालवी वायुरक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए इसी तरह के अनुरोध को भी फ्रांस द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed