फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france parliament euthanasia bill pass updates right to ailing adults leagalising assisted dying hindi news

France: लाइलाज रोग से पीड़ित वयस्क को मिलेगा 'मौत चुनने का हक'; ऐतिहासिक बिल पारित; अब सीनेट में परीक्षा

Wed, 28 May 2025 04:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 May 2025 04:26 AM IST
सार

फ्रांस में लाइलाज रोग से पीड़ित वयस्कों को मौत चुनने का अधिकार मिलेगा। इस संबंध में संसद के निचले सदन में एक बिल को मंजूरी दी गई है। विधेयक पर वोटिंग के दौरान पक्ष में 305 और विपक्ष में 109 वोट पड़े। अब इस बिल को सीनेट में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
france parliament euthanasia bill pass updates right to ailing adults leagalising assisted dying hindi news
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फ्रांस के नेशनल असेंबली ने मंगलवार को एक बिल को मंजूरी दे दी, जिसमें लाइलाज बीमारी से पीड़ित वयस्कों को मौत का विकल्प चुनने की अनुमति दी गई है। दरअसल पूरे यूरोप में लोग लंबे समय से कानूनी तरीके से जीवन समाप्त करने के विकल्पों की मांग कर रहे हैं। विधेयक और प्रस्तावित कानून का समर्थन कर रहे लोगों का मानना है कि यह बिल फ्रांस के लोगों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन


पक्ष में 305 और विपक्ष में 199 वोट; अब सीनेट में परीक्षा
नेशनल असेंबली से मंजूरी मिलने के बाद विशेषज्ञ इस बिल को एक महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं। बिल के पक्ष में 305 और विपक्ष में 199 वोट पड़े। इसे आगे की बहस के लिए सीनेट (ऊपरी सदन) में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Visa Interview Halt: अब अमेरिका में पढ़ाई मुश्किल, छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट में पास होने पर बनेगा ऐतिहासिक कानून
फ्रांस की लंबी और जटिल प्रक्रिया के बीच इस कानून पर निर्णायक वोट निर्धारित होने में महीनों लग सकते हैं। यदि यह बिल सीनेट में पास होता तो यह ऐतिहासिक कानून बना जाएगा। नेशनल एसेंबली में बिल पारित होने के बाद सांसदों ने तालियों से इसका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- मैक्रों की लव स्टोरी: 15 की उम्र में 39 की टीचर से प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर की तीन बच्चों की मां से शादी

समर्थन कर रहे लोगों का दावा- यह बिल लोगों के कल्याण के लिए
जनरल रैपोर्टर (प्रतिवेदक) ओलिवियर फालोर्नी ने कहा, मैं सभी रोगियों और उनके प्रियजनों को बधाई देता हूं। ऐसे बहुत कम दिन होते हैं, जिन्हें आप कभी नहीं भूल सकते। मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगा। यह बिल लोगों के कल्याण के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed