फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france most wanted woman is jailed along with 13 others over the 2015 Charlie Hebdo terror attack

शार्ली एब्दो आतंकी हमला: फ्रांस की मोस्ट वांटेड महिला को 30 साल की जेल

Thu, 17 Dec 2020 09:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Dec 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
france most wanted woman is jailed along with 13 others over the 2015 Charlie Hebdo terror attack
फ्रांस की मोस्ट वॉन्टेड महिला - फोटो : Daily mail london

फ्रांस की मोस्ट वांटेड और आईएसआईएस की महिला आतंकी हयात बुमेदिनेन को 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। महिला के पति ने साल 2015 में फ्रांस की प्रसिद्ध् पत्रिका शार्ली एब्दो के पेरिस स्थित दफ्तर पर हमला कर पांच लोगों को मार डाला था। हयात के जिहादी पति गुनमान अमेडी कॉलीबेली, उन 14 हमलावरों में से एक है, जिन्होंने शार्ली एब्दो पत्रिका के कार्यालय और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हमले किए थे। हयात ने इन हमलों में पति की मदद की थी। 

विज्ञापन


हयात बुमेदिनेन, आईएसआईएस की सदस्य है। माना जा रहा है कि वह अभी सीरिया की जेल में बंद है। फरार महिला आतंकी को फ्रांस में आतंकवाद के मामलों में दोषी पाया गया है। इस मामले की सुनवाई करने वाले जज रेगीस डे जोर्ना ने कहा कि हयात को आतंकवाद के लिए वित्तीय सहायता जैसे मामलों में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


जज ने कहा कि हयात को 30 साल की सजा सुनाई जाती है। इसका दो तिहाई हिस्सा वह उच्च सुरक्षा वाले कारावास में बिताएगी। सजा सुनाते समय जज ने कहा कि हयात इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि उसके बैंक खाते से पैसा निकाला गया और उसके पति और उसके साथियों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए दिया गया। हमले के बाद वह फ्रांस से सीरिया भाग गई थी। कोर्ट के आदेश का अर्थ है कि 32 वर्षीय हयात कभी फ्रांस लौटी तो उसे तत्काल जेल में डाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैगंबर का कॉर्टून छापने पर किया था हमला
बता दें, वर्ष 2015 में फ्रांस में उक्त आतंकी हमले किए गए थे। इन हमलों में शार्ली एब्दो के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 12 लोगों की जान गई थी। पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने के बाद इस पत्रिका पर हमले को अंजाम दिया गया था। इसके 24 घंटे बाद कॉलीबेली ने फ्रांस के यहूदी समुदाय को अपना निशाना बनाते हुए एक सुपर मार्केट पर हमला किया था। 


इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। इसके बाद फ्रांस में आतंकी हमले बढ़े थे। कोर्ट ने माना कि हयात बुमेदिनेन ने अपने पति जिहादी गुनमान अमेडी कॉलीबेली की मदद की थी। कोर्ट ने माना कि पत्नी हयात ने एक फ्रॉड के जरिए अपने पति की वित्तीय मदद की थी, जिससे उसने फ्रांस में हमलों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed