Live
LIVE: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750+ लापता, प्रधानमंत्री बालेन ने पीएम मोदी का जताया आभार
{"_id":"6a8efac16f17588f1206bbc3","slug":"nepal-flash-floods-live-updates-death-toll-rises-more-than-400-missing-including-indians-2026-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750+ लापता, प्रधानमंत्री बालेन ने पीएम मोदी का जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 26 Aug 2026 10:01 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:01 PM IST
खास बातें
तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 98 लोगों की मौत हो गई और 105 भारतीयों समेत करीब 500 लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
नेपाल बाढ़।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:59 PM, 26-Aug-2026
पानी-मलबे में बह गया मजदूर, आम के पेड़ ने बचाई जान
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान एक नेपाली मजदूर की जान आम के पेड़ की वजह से बच गई। बिदुर में काम कर रहे बिबेक कुमाल शौचालय के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी पानी, मिट्टी और पत्थरों की तेज लहर अचानक आ गई। उनके साथ काम कर रहे चार मजदूरों ने उन्हें भागने के लिए कहा। कुमाल गड्ढे से निकलकर भागे, लेकिन तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया। इसी दौरान वह एक आम के पेड़ में फंस गए। काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कुमाल ने कहा कि अगर आम का पेड़ नहीं होता तो वह बहकर मर जाते।09:57 PM, 26-Aug-2026
प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर संवेदना और मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया है। बालेंद्र शाह ने एक्स पर लिखा कि इस कठिन समय में भारत की एकजुटता और सहायता का प्रस्ताव दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत के गर्मजोशी भरे समर्थन और सहयोग की भावना की सराहना करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वालों पर शोक जताते हुए नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
09:12 PM, 26-Aug-2026
85 सुरक्षाकर्मी लापता, 484 पर्यटक अब भी संपर्क से बाहर; प्रधानमंत्री कार्यालय ने और क्या जानकारी दी?
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सेना और पुलिस समेत कम से कम 85 सुरक्षाकर्मी अब भी संपर्क से बाहर हैं। वहीं, लापता पर्यटकों की संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें 391 विदेशी और 93 नेपाली पर्यटक शामिल हैं। स्थानीय लोगों में कितने लापता हैं, इसका अभी पता नहीं चल सका है। बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक 19 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि करीब 40 किलोमीटर सड़कें बाढ़ की चपेट में आकर प्रभावित हुई हैं।08:54 PM, 26-Aug-2026
तिब्बत में भी बाढ़ की तबाही, तीन की मौत; 265 लापता
तिब्बत क्षेत्र में भी भीषण बाढ़ से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, तिब्बत के ग्यिरोंग में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 265 लोग अब भी लापता हैं। ये आंकड़े शुरुआती जानकारी के आधार पर बताए गए हैं और इनका सत्यापन अभी जारी है। इससे पहले नेपाल में भोटे कोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बचाव दल 95 शव बरामद कर चुके हैं। दोनों देशों की सीमा से लगे क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है।08:22 PM, 26-Aug-2026
आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
इस प्राकृतिक आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नेपाल टूरिज्म ने भी एक आंकड़ा साझा किया है जिसके मुताबिक 291 विदेशी पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है और इनमें भारत के 105 नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।08:17 PM, 26-Aug-2026
दयानिधि मारन ने नेपाल में बाढ़ में फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों को बचाने की अपील की
लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ में फंसे या लापता तमिलनाडु के करीब 50 लोग सहित भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकालने और स्वदेश वापस लाने की अपील की। नेपाल के तिब्बत से सटे दो मध्यवर्ती जिलों में बुधवार तड़के अचानक आई भीषण बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 PM, 26-Aug-2026
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ (फ्लैश फ्लड) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से लापता भारतीयों का जल्द पता लगाने और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ से वह गहरे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी हार्दिक संवेदनाएं हैं और भारत इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल में 100 से अधिक भारतीयों के लापता होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि लापता भारतीयों का जल्द पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
08:11 PM, 26-Aug-2026
बचाव अभियान में जुटी नेपाली सेना
बचाव और आपातकालीन कार्रवाई में मदद के लिए नेपाल सेना के दो हेलीकॉप्टर रसुवा भेजे गए हैं। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने जनता और यात्रियों से प्रभावित हाईवे और नदी के रास्तों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के पास और मुग्लिन की ओर नीचे की तरफ रहने वाले निवासियों और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे अगली सूचना तक पूरी तरह सतर्क रहें।08:11 PM, 26-Aug-2026
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए नंबर
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी देने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दो हेल्पलाइन नंबर +9779851316807 और +9779709107500 हैं।08:11 PM, 26-Aug-2026
प्रधानमंत्री मोदी की पीएम बालेंद्र से बात, मुश्किल घड़ी में हरसभंव मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से बात कर फ्लैश फ्लड से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने इस विपत्ति में पड़ोसी राष्ट्र की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।