फ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रों ने स्वीकार किया PM एत्तल का इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रमुख बने रहेंगे
Fance: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री गैब्रियल एत्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, एत्तल नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री गैब्रियल एत्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। हालांकि, वे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री गैब्रिएल एत्तल और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बयान में आगे कहा गया कि एत्तल और अन्य मंत्री नई सरकार के गठन तक मौजूदा मामलों को संभालते रहेंगे।
इस महीने के अंत में पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन
फ्रांस में इस महीने के अंत में पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन होने वाला है। आपको बता दें कि पीएम एत्तल ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। इस बीच राष्ट्रपति मैक्रों ने गैब्रियल एत्तल से अस्थायी रूप से सरकार का प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया था। दरअसल, फ्रांस इस बार पेरिस ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है और इस महीने दुनियाभर की सुर्खियों में आने वाला है। हालांकि, इस्तीफे के बाद गैब्रियल एत्तल को फ्रांस की संसद (नेशनल असेंबली) में एक सांसद के रूप में बने रहेंगे। फ्रांस के राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गैब्रियल एत्तल का यह कदम उन्हें संसद में संभावित अविश्वास प्रस्ताव के जोखिम से भी बचाएगा। आपको बता दें कि फ्रांस की संसद का सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। गैब्रियल एत्तल के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार केवल दैनिक मामलों को संभालने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
फ्रांस का अगला पीएम कौन?
इस महीने की शुरुआत में फ्रांस में संसदीय चुनाव हुए थे। मतदान के बाद आए नतीजों में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी रेनेसां को बड़ा झटका लगा। इस चुनाव में वामपंथी गठबंधन न्यू पॉपुलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। मरीन ले पेन की दक्षिणपंथी पार्टी दूसरे और राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी रेनेसां तीसरे स्थान पर रही। इन नतीजों के बाद फ्रांस राजनीतिक अनिश्चितता में फंस गया है, क्योंकि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने के करीब नहीं पहुंच पाई है। फ्रांस में त्रिशंकु संसद के कारण राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मौजूदा प्रधानमंत्री गैब्रिएल एत्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस बात को लेकर संशय बना गया है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा और सरकार में कौन होगा?
वामपंथी गठबंधन का मैक्रों पर निशाना
उधर, वामपंथी गठबंधन की तीन प्रमुख पार्टियों फ्रांस अनबोड पार्टी, अति उदारवादी सोशलिस्ट पार्टी, ग्रीन इकोलॉजिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति से नई सरकार बनाने के लिए उन पर भरोसा करने का आग्रह किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री को चुनने को लेकर तीनों पार्टियों के बीच बहस छिड़ी हुई है। इस बीच सोशलिस्ट पार्टी के नेता ओलिवियर फाउरे ने मंगलवार को कहा कि जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए वामपंथी गठबंधन सरकार के गठन के लिए तैयार है। उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में गैब्रियल एत्तल को बनाए रखने से मेक्रों ने हालिया चुनावों में जनता के फैसले का उल्लंघन किया है।