{"_id":"64819c5da85076e6fc0c15aa","slug":"france-knife-attack-on-children-in-annecy-aggressor-had-been-arrested-news-and-updates-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"France Stabbing: फ्रांस के अनेसी शहर में बच्चों पर चाकूबाज ने किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France Stabbing: फ्रांस के अनेसी शहर में बच्चों पर चाकूबाज ने किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल
Thu, 08 Jun 2023 03:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनेसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनेसी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:50 PM IST
सार
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
France
- फोटो : Social Media
विस्तार
फ्रांस के अनेसी शहर में एक पार्क में कुछ बच्चों पर चाकूबाज ने हमला कर दिया। बताया गया है कि घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं, इनमें चार बच्चे शामिल हैं। फ्रांस पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अमानवीय है और इसकी जांच की जा रही है। इस बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।
इससे पहले जनवरी में पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी थी, जिसमें हमलावर घायल हो गया था। पुलिस ने बताया था कि हमले में कई लोग घायल हुए थे। फ्रांस के आतंरिक मंत्री गेरार्ड डरमेनिन ने बताया था कि हमलावर को मार गिराया गया है।