फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France evacuates Indian nationals from Niger after military coup

Niger Coup: फ्रांस ने नाइजर से भारतीय नागरिकों को निकाला, फ्रांसीसी दूतावास पर हमले के बाद लिया फैसला

Thu, 03 Aug 2023 05:50 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

नाइजर में भारत समेत अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सरकार ने पिछले दो दिनों में भारतीय नागरिकों सहित अपने 990 से अधिक नागरिकों को निकाला है।

विज्ञापन
France evacuates Indian nationals from Niger after military coup
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद से काफी बुरे हालात हैं, तख्तापलट का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के दूतावासों को नष्ट कर दिया है। इस संकट के बीच नाइजर में भारत समेत अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सरकार ने पिछले दो दिनों में भारतीय नागरिकों सहित अपने 990 से अधिक नागरिकों को निकाला है।

विज्ञापन


भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर कहा कि फ्रांस द्वारा निकाले गए 992 लोग में से 560 उसके नागरिक हैं, जबकि बाकी में भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद, फ्रांस ने पिछले दो दिनों में कई रोटेशन उड़ानों के माध्यम से 992 लोगों को देश से निकाला है।
विज्ञापन


आगे बोले कि 560 फ्रांसीसी नागरिकों के अलावा, उड़ानों ने भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को निकाला है। उन्होंने बताया कि अब तक फ्रांसीसी और अन्य राष्ट्रीय नागरिकों को लेकर चार उड़ानें नाइजर से रवाना हो चुकी हैं। नाइजर छोड़ने के इच्छुक 992 लोगों को ले जाया गया है। दिन के अंत में पांचवीं और अंतिम उड़ान निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर में तख्तापलट के समर्थकों द्वारा रविवार को फ्रांसीसी झंडे जलाने और नाइजर की राजधानी नियामी में फ्रांसीसी दूतावास पर हमला करने के बाद फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने कहा हमारे दूतावास के खिलाफ हुई हिंसा को देखते हुए हम अपने अपने लोगों की निकासी शुरू कर रहे हैं। कम से कम चार यूरोपीय देशों ने घोषणा की कि नाइजर में उनके नागरिकों को निकालने की योजना चल रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि नाइजर में फ्रांसीसी हितों पर किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। 

कम से कम चार यूरोपीय देशों ने की है अपने नागरिकों को निकालने की घोषणा 
एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर में तख्तापलट के समर्थकों द्वारा रविवार को फ्रांसीसी झंडे जलाने और नाइजर की राजधानी नियामी में फ्रांसीसी दूतावास पर हमला करने के बाद फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने कहा हमारे दूतावास के खिलाफ हुई हिंसा को देखते हुए हम अपने अपने लोगों की निकासी शुरू कर रहे हैं। कम से कम चार यूरोपीय देशों ने घोषणा की कि नाइजर में उनके नागरिकों को निकालने की योजना चल रही है।


नागरिकों ने किया सेना का समर्थन  
नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजूम का तख्तापलट कर शासन की कमान अपने हाथ में लेने वाले जनरल अब्दुर्रहमान चियानी को स्थानीय नागरिक समूहों का समर्थन भी मिलने लगा है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को मोहम्मद बजूम को भरोसा दिलाया कि अमेरिका उन्हें फिर सत्ता में लाने में मदद करेगा। इस बीच चियानी ने बुधवार रात को लोगों से आजादी के लिए लड़ने का आह्वान करते हुए कहा, देश को सभी विदेशी ताकतों से मुक्त करना है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed