फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Declares Emergency In New Caledonia As Protests Rage News in Hindi

France: फ्रांस शासित न्यू कैलेडोनिया में नए विधेयक को लेकर हिंसा, चार की मौत; 12 दिनों के लिए आपातकाल लागू

Thu, 16 May 2024 11:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 11:48 AM IST
सार

फ्रांस के उच्चायुक्त लुई ले फ्रैंक ने कहा कि तीन नगर पालिकाओं में जेंडरमेस को पांच हजार प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा, जिसमें से तीन से चार हजार राजधानी नौमिया से थे।

विज्ञापन
France Declares Emergency In New Caledonia As Protests Rage News in Hindi
न्यू कैलेडोनिया में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सांसदों द्वारा नए विधेयक पर सहमति बनाने के बाद देश से हजारों किलोमीटर दूर न्यू कैलेडोनिया में दंगे भड़क गए। दरअसल, न्यू कैडेलोनिया, ऑस्ट्रेलिया के पास एक क्षेत्र है, जिस पर फ्रांस का शासन है। पेरिस में पास हुे नए विधेयक के अनुसार, 10 वर्षों से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को प्रांतीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले से कुछ स्थानीय नेताओं को डर है कि इससे वहां के मूल निवासियों (कनक) के वोट की अहमियत कम हो जाएगी। इस विधेयक को लेकर पिछले तीन दिनों से न्यू कैलेडोनिया में हिंसा जारी है। इस दौरान शीर्ष फ्रांसीसी अधिकारी ने गुरुवार सुबह कहा कि सशस्त्र बलों को न्यू कैलेडोनिया के दो हवाई अड्डों और बंदरगाहों की रक्षा करने के लिए तैनात किया गया है। बता दें कि इस हिंसक दंगों में चार लोगों की मौत हो गई। इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस ने आपातकाल की घोषणा की।
विज्ञापन


फ्रांस के उच्चायुक्त लुई ले फ्रैंक ने कहा कि तीन नगर पालिकाओं में जेंडरमेस को पांच हजार प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा, जिसमें से तीन से चार हजार राजधानी नौमिया से थे। उन्होंने आगे कहा, "दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 64 जेंडरमेस और कई पुलिसकर्मी घायल हुए।" 
विज्ञापन


फ्रांस में आपातकाल की घोषणा
फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया में आपातकाल की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। इसके साथ ही उन्होंने कई दुकानों में भी लूटपाट की। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए नौमिया के निवासी योन फ्लूरोट ने बताया कि उन्होंने लूटपाट होते हुए देखा। कुछ दुकान के मालिक अपनी मर्जी से छापेमारी की इजाजत दे रहे हैं। वे दुकान को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध करते हैं। इस हिंसा में तीन युवा कनक की मौत हो गई। वहीं गोली लगने से एक 24 वर्षीय पुलिसकर्मी की भी जान चली गई। क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति अगले 12 दिनों तक रहेगी। प्रशासन ने टिक-टॉक वीडियो एप पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फ्रांस ने 1853 में खनिज समृद्ध न्यू कैलेडोनिया को अपने कब्जे में ले लिया था। वहां के निवासियों को 1957 में फ्रांस की नागरिकता दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां के कनक और यूरोपीय लोगों के बीच लंबे समय से ही तनाव जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed