फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France: Capital Delhis severe air pollution situation screened at Cannes Film Festival

फ्रांस: राजधानी दिल्ली के गंभीर वायु प्रदूषण की कान फिल्मोत्सव तक पहुंची गूंज 

Tue, 13 Jul 2021 08:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कान (फ्रांस)
एजेंसी, कान (फ्रांस) Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 08:54 AM IST
सार

  • कान फिल्मोत्सव में पहली बार पर्यावरण संकट पर आधारित फिल्मों के लिए एक नई श्रेणी शामिल की गई है। इस श्रेणी में एक फीचर फिल्म और छह डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। दिल्ली निवासी राहुल जैन कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स से फाइन आर्ट में स्नातक हैं।

विज्ञापन
France: Capital Delhis severe air pollution situation screened at Cannes Film Festival
राहुल जैन फिल्म निर्देशक - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली के वायु प्रदूषण की स्थिति की गूंज फ्रांस के प्रतिष्ठित कान फिल्मोत्सव तक पहुंच गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाली दिल्ली की समस्या पर आधारित राहुल जैन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'इनविजिवल डेमंस' का सोमवार को फिल्मोत्सव में शामित हुई। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को पर्यावरण के लिए सिनेमा वर्ग के तहत प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


समारोह में दिखाई गई इस महासंकट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'इनविजिवल डेमंस'
कान फिल्मोत्सव में पहली बार पर्यावरण संकट पर आधारित फिल्मों के लिए एक नई श्रेणी शामिल की गई है। इस श्रेणी में एक फीचर फिल्म और छह डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। दिल्ली निवासी राहुल जैन कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स से फाइन आर्ट में स्नातक हैं। इससे पहले भी गुजरात की विशाल कपड़ा मिलों के मजदूरों के हालात पर 'मशीन' नामक डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।
विज्ञापन


भारतीय पर्यावरण कार्यकर्ता विपुलन के अभिनय से सजी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई
'पर्यावरण के लिए सिनेमा' श्रेणी में ही फ्रांसीसी निर्देशक सिरिल डियॉन निर्देशित डॉक्यूमेंट्री 'एनिमल' का प्रदर्शन भी किया गया। दुनिया में तेजी से सिकुड़ती जैव विविधता और लाखों प्रजातियों के लुप्त होते जाने के महासंकट पर आधारित इस फिल्म में इन दिनों फ्रांस में रह रहे भारतीय पर्यावरण कार्यकर्ता विपुलन पुवनेश्वर के साथ बेला लैक सूत्रधार की भूमिका में है। विपुलन छोटी उम्र से ही दुनिया भर में पर्यावरण मुद्दों पर होने वाले आयोजनों में शामिल होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed