फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France cancels visitor visa of 183 Pakistani people, 118 on Emanuel Macrons criticism

इमैनुएल मैक्रों की आलोचना पर फ्रांस ने 183 पाक नागरिकों का विजिटर वीजा रद्द कर 118 को किया डिपोर्ट

Mon, 02 Nov 2020 01:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
France cancels visitor visa of 183 Pakistani people, 118 on Emanuel Macrons criticism
Emmanuel Macron - फोटो : फाइल फोटो

अपने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना पर फ्रांस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा की बहन समेत 183 पाकिस्तानी नागरिकों का विजिटर वीजा रद्द कर दिया है। फ्रांस के अधिकारियों ने 118 पाकिस्तानी नागरिकों को जबरन डिपोर्ट कर दिया है। पेरिस में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से पूर्व आईएसआई चीफ की बहन को फ्रांस में अस्थायी रूप से रहने की इजाजत देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


इस्लाम पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान की इमरान ने की थी आलोचना
पाशा की बहन अपनी बीमार सास की देखभाल के लिए फ्रांस में विजिटर वीजा पर आई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की टिप्पणी के बाद अधिकारियों ने पाशा की बहन समेत 183 पाकिस्तानी नागरिकों का विजिटर वीजा रद्द कर दिया था। पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान द्वारा मैक्रों की गई आलोचना के बाद फ्रांस के अधिकारियों ने हमारे 183 नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया, जिसमें पूर्व आईएसआई प्रमुख की बहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हमने स्थानीय अधिकारियों से पाशा की बहन को यहां रहने के देने की इजाजत देने का आग्रह किया है। फ्रांस के अधिकारियों ने वैध दस्तावेज होने के बावजूद हमारे 118 नागरिकों को जबरन डिपोर्ट कर दिया है। हम इसको लेकर फ्रांस के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने स्कूल में पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाने पर पेरिस में 18 साल के किशोर ने एक स्कूल टीचर की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस पर राष्ट्रपति मैक्रों ने इस्लाम पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसको लेकर उनकी दुनियाभर में आलोचना हो रही है। तुर्की के राष्ट्रपति के अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने मैक्रों की तीखी आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed