{"_id":"602bd67179fe08328f48ebc0","slug":"france-anti-radicalism-bill-presented-for-vote-in-lower-house-muslims-worries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस : कट्टरपंथ के खिलाफ नए कानून में मस्जिद-मदरसों की निगरानी, बहुविवाह पर नकेल के प्रावधान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस : कट्टरपंथ के खिलाफ नए कानून में मस्जिद-मदरसों की निगरानी, बहुविवाह पर नकेल के प्रावधान
Tue, 16 Feb 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के निचले सदन में इस्लामिक कट्टरपंथ पर नकेल के लिए मंगलवार को सख्त कानून को मतदान के लिए पेश किया गया। इसमें देश की मस्जिदों व मदरसों की निगरानी, बहुविवाह व बलपूर्वक विवाह पर सख्त कार्रवाई जैसे प्रावधान हैं। इन प्रावधानों का उद्देश्य कट्टरपंथ को जड़ से उखाड़ना है।
शिक्षक का रेत दिया गया था गला
फ्रांस ने ये कदम हाल के वर्षों में बढ़ते कट्टरपंथ को नियंत्रित करने के इरादे से उठाए हैं। गत वर्ष अक्तूबर में एक शिक्षक का गला रेतने की घटना व अन्य आतंकी हमलों के बाद सख्त कदमों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
राष्ट्रपति मैंक्रों बोले-लैंगिक समानता व धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों की रक्षा करेंगे
कट्टरपंथ व आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहे राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने कहा है कि फ्रांस के मूल्यों की रक्षा के लिए कठोर उपाय किए जाएंगे। इन मूल्यों में लैंगिक समानता, धर्म निरपेक्षता शामिल हैं। कुछ समुदायों में बढ़ते कट्टरपंथ को भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
मुस्लिमों ने जताई चिंता, बोले-धार्मिक आजादी का हनन होगा
इस कानून के प्रावधानों को लेकर फ्रांस के मुस्लिमों का कहना है कि इसमें धार्मिक आजादी पर अंकुश लगाते हुए उन्हें अनुचित रूप से निशाने पर लिया जा रहा है। देश में आतंकी हिंसा से निपटने के लिए पहले ही पर्याप्त कानून हैं।
विश्लेषक बोले-अगले साल चुनाव के पूर्व सियासी कदम
उधर फ्रांस के विश्लेषकों का कहना है कि मैंक्रों का यह सियासी कदम है। अगले साल राष्ट्रपति चुनाव से पहले वह कंजरवेटिव वोट सुनिश्चित करना चाहते हैं।