फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France announces a month-long limited lockdown for Paris and other regions

कोरोना का कहर: पेरिस सहित कई इलाकों में एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा

Fri, 19 Mar 2021 06:12 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Mar 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
France announces a month-long limited lockdown for Paris and other regions
Corona in France - फोटो : पीटीआई

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के प्रसार में फिर से तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए कई प्रभावित देशों ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। इसी कड़ी में फ्रांस ने राजधानी पेरिस और अन्य क्षेत्रों में एक महीने के लिए सीमित लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान स्कूल और आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया के हवाले से सामने आई है।

विज्ञापन

 


बता दें कि पिछले महीने फरवरी में भी फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था। फ्रांस में नवंबर 2020 के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी थी। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख से ज्यादा है। फ्रांस में बुधवार को 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 241 लोगों की मौत हुई। फ्रांस कोरोना प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस की राजधानी पेरिस में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के चलते संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे अस्पताल के आईसीयू के बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। कोविड-19 टीके की आपूर्ति सीमित होने के चलते टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है।


सप्ताहांत में विशेष मेडिकल विमानों के जरिए मरीजों को पेरिस से कम प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख जेरोम सोलोमोन ने रविवार को कहा था कि अगर हमें लॉकडाउन लगाना पड़ा तो हम ऐसा ही करेंगे। हालात जटिल हैं और पेरिस क्षेत्र में यह और बिगड़ रहे हैं। 

सोलोमोन ने स्वीकार किया कि संक्रमण के प्रसार को काबू करने के लिए शाम छह बजे के बाद का राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू कुछ क्षेत्रों के लिए काफी नहीं था। खासतौर पर ब्रिटेन में सामने आए नए स्वरूप के मद्देनजर यह काफी नहीं था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed