फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fox News host Jesse Watters says women reporters sleep with sources

फॉक्स न्यूज के होस्ट ने महिला पत्रकार पर दिया विवादित बयान, कहा- सूत्रों के साथ रात बिताना आम बात

Sun, 15 Dec 2019 02:25 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Dec 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fox News host Jesse Watters says women reporters sleep with sources
जेसी वॉटर्स - फोटो : Social Media

क्लिंट ईस्टवुड की आगामी फिल्म रिचर्ड ज्वेल ने पिछले कुछ दिनों से दिवंगत पत्रकार कैथी स्क्रैग्स के जीवन के चित्रण को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अटलांटा-जर्नल संविधान की रिपोर्टर कैथी स्क्रैग्स को गोपनीय जानकारी के लिए अपने सूत्रों के साथ बिस्तर पर रात बिताते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


अब इस फिल्म की कहानी पर फॉक्स न्यूज के होस्ट जेसी वॉटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है यह फिल्मों और टेलीविजन शो का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि वास्तविक जीवन में होने वाली एक आम बात है।
विज्ञापन


उन्होंने महिला पत्रकार अली वाटकिंस का उदाहरण देते हुए कहा कि वाटकिंस गोपनीय जानकारी के लिए अपने सूत्रों के साथ रात बिताती हैं और बाद में इन जानकारियों का खुलासा कर सुर्खियां बटोरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वॉटर्स की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई बार उनके शो को सेंसर भी किया गया है। बहरहाल ताजा मामले में अमेरिकी टेलीविजन होस्ट एसई कप्प ने ट्विटर पर एक पोस्ट में वाटर्स पर जमकर भड़ास भी निकाली है। उन्होंने लिखा कि 'यह वास्तव में घृणित, आधारहीन आरोप है और फॉक्स को अपनी महिला पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगाने के लिए वॉटर्स की निंदा करनी चाहिए।

वॉटर्स के को-होस्ट जुआन विलियम्स ने भी उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सभी महिला पत्रकारों पर उंगली उठाना सही है। हालांकि इससे पहले कि जुआन अपनी बातें पूरा करते बीच में वॉटर्स ने टोकते हुए कहा कि मैं सभी महिला पत्रकारों के बारे में नहीं कह रहा।  


उन्होंने कहा कि मेरे विचार से पुरुष पत्रकार भी ऐसा करते होंगे। मैंने बस कहा कि ऐसा होता है और यह अतीत में कई बार होते आया है। हालांकि द वाशिंगटन पोस्ट की खबरों के अनुसार स्क्रैग्स के अपने सूत्रों के साथ यौन संबंधों के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed