{"_id":"628d185ee32ab058df05f550","slug":"four-us-member-of-parliament-wrote-joint-letter-to-school-regarding-attack-on-the-indian-american-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Washington: भारतीय-अमेरिकी छात्र पर हमले के विरोध में उतरे चार अमेरिकी सांसद, स्कूल को लिखा साझा पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Washington: भारतीय-अमेरिकी छात्र पर हमले के विरोध में उतरे चार अमेरिकी सांसद, स्कूल को लिखा साझा पत्र
Tue, 24 May 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 24 May 2022 11:09 PM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि एक कुर्सी पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की गर्दन को एक श्वेत छात्र ने काफी देर तक दबाए रखा। वीडियो में एक श्वेत छात्र भारतवंशी छात्र को अपनी कुर्सी से उठने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Facebook/Raja Krishnamoorthi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के चार भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने टेक्सास के एक स्कूल में भारतवंशी छात्र के साथ किए गए दुर्व्यवहार की हालिया घटना पर चिंता जताई है। यह पहली बार है जब चारों भारतवंशी सांसदों (रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, एमी बेरा व प्रमिला जयपाल) ने साझा पत्र लिखा है।
विज्ञापन
चारों सांसदों ने कहा, हम ‘कोपेल इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ (सीआईएसडी) के ‘कोपेल मिडल स्कूल नॉर्थ’ में हुई घटना पर चिंतित हैं। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि 14 वर्षीय किशोर से मारपीट हो रही है और अंतत: कथित रूप से कुश्ती के एक दांव के कारण उसका ‘दम घुटने लगा’। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। उन्होंने लिखा, इस वीडियो ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है। यह पत्र टेक्सास ब्राड हंट में सीआईएसडी के अधीक्षक और स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रेग अक्सेलसन को संबोधित करके लिखा गया है।
विज्ञापन
यह था घटनाक्रम
इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो में दिख रहा है कि एक कुर्सी पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की गर्दन को एक श्वेत छात्र ने काफी देर तक दबाए रखा। वीडियो में एक श्वेत छात्र भारतवंशी छात्र को अपनी कुर्सी से उठने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। जब भारतवंशी छात्र ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसका गला दबाया और उसे कुर्सी से जबरदस्ती हटाया गया।
विज्ञापन