फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four to five suspects, handlers detained in Islamabad suicide bombing

Pakistan: इस्लामाबाद आत्मघाती हमले के संदिग्ध व हैंडलर्स हिरासत में, एक पुलिसकर्मी व दो आतंकी मारे गए थे

Wed, 28 Dec 2022 02:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

गत शुक्रवार को इस्लामाबाद में हुए हमले में एक पुलिसकर्मी और दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। इनके अलावा चार पुलिसकर्मी और कम से कम छह अन्य घायल हुए थे। यह हमला उच्च सुरक्षा वाले आवासीय इलाके में हुआ था। 

विज्ञापन
four to five suspects, handlers detained in Islamabad suicide bombing
इस्लामाबाद आत्मघाती हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाल ही में हुए आत्मघाती हमले के मामले में पुलिस ने चार-पांच संदिग्ध संदिग्ध और हैंडलर्स को हिरासत में लिया है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री सनाउल्लाह ने यह दावा किया। 

विज्ञापन

गत शुक्रवार को इस्लामाबाद में हुए हमले में एक पुलिसकर्मी और दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। इनके अलावा चार पुलिसकर्मी और कम से कम छह अन्य घायल हुए थे। यह हमला उच्च सुरक्षा वाले आवासीय इलाके में हुआ था। वहां से रावलपिंडी से मात्र 15 किलोमीटर दूर हैं, जहां पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान स्थित हैं। सनाउल्लाह ने बताया कि इस्लामाबाद आतंकी हमले के संदिग्धों को हमने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हमने उनके हैंडलर्स को भी पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


दूसरा मृतक टैक्सी ड्राइवर था महिला नहीं
सनाउल्लाह के ट्वीट से पता चला है कि जिस कार में आत्मघाती धमाका किया गया उसमें मृत दूसरा व्यक्ति महिला नहीं थी। पुलिस ने पहले दावा किया था कि वह महिला थी। अब कहा गया है कि वह उस टैक्सी कार का ड्राइवर था, जिसे आत्मघातियों ने रावलपिंडी से इस्लामाबाद जाने के लिए किराए पर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक निर्दोष था और हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। आतंकवादी कुर्रम एजेंसी (आदिवासी जिला) से रवाना हुए और रावलपिंडी में रुके। हमने चार या पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हमले के बाद से इस्लामाबाद में हाई अलर्ट है। पुलिस ने आतंकवादियों द्वारा किसी भी नए खतरे का मुकाबला करने के लिए 25 नई जांच चौकियों सहित कई कदम उठाए हैं। इस धमाके के बाद शहर में आतंक व भय व्याप्त हो गया। अमेरिका और सऊदी अरब सहित कई विदेशी मिशनों ने अपने नागरिकों को होटलों में जाने व आवास से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है।

 टीटीपी ने किया बम धमाके का दावा
इस आत्मघाती धमाके का दावा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया है। यह एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है, जो अफगान तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद फिर से सक्रिय हो गया है। टीटीपी को आतंकी संगठन अल-कायदा का करीबी माना जाता है। 


आईएमएफ की शर्तें मानने के अलावा चारा नहीं : शहबाज शरीफ 
बता दें, पाकिस्तान आतंकी खतरे के साथ जबर्दस्त नकदी संकट से जूझ रहा है। इसे लेकर पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार के सामने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से मदद लेने के लिए उसका करार व शर्तें मानने के अलावा कोई चारा नहीं है। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने मंगलवार को बताया कि एक बैठक में शरीफ ने खेद व्यक्त किया कि अगर सरकार किसी भी क्षेत्र में कोई सब्सिडी देना चाहती है, तो उसे आईएमएफ के पास मंजूरी के लिए जाना होगा। यह एक दर्दनाक असलियत है। प्रधानमंत्री शरीफ ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार ने आईएमएफ के साथ समझौते का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed