फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four soldiers killed in Taliban attack in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में तालिबान आतंकी हमला, चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, सात अन्य घायल

Wed, 06 Sep 2023 11:09 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

खैबर-पख्तूनख्वा में दो सीमा चौकियों पर तालिबान आतंकवादियों के हमले में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए, घायलों में कई की हालात काफी गंभीर है।

विज्ञापन
four soldiers killed in Taliban attack in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में तालिबानी आतंकी हमले की खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में पाकिस्तान सेना के हवाले से बताया गया है कि बुधवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में दो सीमा चौकियों पर तालिबान आतंकवादियों के हमले में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए, घायलों में कई की हालात काफी गंभीर है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों पर किया हमला
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि नवीनतम हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक बड़े समूह ने चित्राल जिले के कलश के सामान्य क्षेत्र में अफगानिस्तान सीमा के करीब स्थित दो सैन्य चौकियों पर हमला किया। अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


सेना चला रही सर्च अभियान
पाक सेना ने बयान में कहा कि गोलीबारी के दौरान चार सैनिक बहादुरी से लड़े और मारे गए, साथ ही यह भी कहा गया कि आसपास पाए गए किसी भी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया, जबकि बड़ी संख्या में आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली हमले की जिम्मेदारी
प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने चित्राल जिले में ओस्ताई सुरक्षा जांच चौकी और जंजीरत कोह जांच चौकी पर हमले की जिम्मेदारी ली है। एक सूत्र ने बताया कि ओस्ताई सुरक्षा जांच चौकी पर हुए हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि जंजीरीत जांच चौकी पर हुए हमले में दो सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।


सेना ने बयान में कहा है कि घायलों को चित्राल स्काउट्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिनमें से एक, जो गंभीर रूप से घायल है, उसको पेशावर के संयुक्त सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए चार हेलिकॉप्टरों को चित्राल हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed