फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four people were arrested depicting Islam holiest site with pictures of LGBT rainbow flag during rally at Istanbul

तुर्की: एलजीबीटी प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर बरसे राष्ट्रपति एर्दोगन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Tue, 02 Feb 2021 07:04 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Feb 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
Four people were arrested depicting Islam holiest site with pictures of LGBT rainbow flag during rally at Istanbul
LGBT Protest - फोटो : france24.com

विज्ञापन

तुर्की के इस्तांबुल शहर में उस समय हंगामा मच गया जब एक पोस्टर में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के सात रंगों के झंडे के साथ इस्लाम के पवित्र तीर्थ काबा को दिखाया गया। इसके बाद लोग नाराज हो गए और पोस्टर बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

इस्तांबुल में बोगाजिशी विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने पवित्र धार्मिक स्थल काबा का पोस्टर बनाया था। इस पोस्टर में, वह काबा के साथ एलजीबीटी समुदाय के सात रंगों का झंडा दिखाया। जिसके कारण तुर्की में बड़ी संख्या में लोग नाराज हो गए।

विज्ञापन


बोगजिशी विश्वविद्यालय में एलजीबीटी छात्रों का प्रदर्शन
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने सोमवार को तुर्की के एलजीबीटी आंदोलन में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'बर्बरता' का आरोप लगाया। बता दें कि इस्तांबुल में बोगाजिशी विश्वविद्यालय में एलजीबीटी समुदाय के छात्र शनिवार को काबा के विवादित पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद इस्तांबुल पुलिस ने विरोध कर रहे चार छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिसने विवादित पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एर्दोगन के टेलीवीजन भाषण के तुरंत बाद, उसी स्कूल में एक और रैली हुई जिसमें दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया था। सोशल मीडिया फुटेज में पुलिस द्वारा उन छात्रों को खींचते हुए साफ दिख रहा है, जो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे।

एर्दोगन ने अपनी सत्ताधारी एके पार्टी के सदस्यों के साथ वीडियो लिंकअप के दौरान कहा, 'हम अपने युवाओं को भविष्य में आगे ले जाएंगे, एलजीबीटी युवाओं के रूप में नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के गौरवशाली अतीत में मौजूद युवाओं के रूप में।' उन्होंने कहा 'आप एलजीबीटी युवा नहीं हैं, न ही बर्बरता का काम करने वाले युवा। इसके विपरीत, आप ऐसे युवा हैं जो टूटे हुए दिलों को जोड़ते हैं।'

वहीं, राइट्स समूहों ने एर्दोगन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 18 वर्षों के सत्ता में सामाजिक रूप से रूढ़िवादी पाठ्यक्रम में ज्यादातर मुस्लिम लेकिन आधिकारिक रूप से धर्मनिरपेक्ष देश को शामिल किया। आधुनिक तुर्की के इतिहास में समलैंगिकता कानूनी है। लेकिन समलैंगिक लोगों को अक्सर उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, और इस्तांबुल प्राइड सहित एलजीबीटी घटनाओं को एर्दोगन के तहत अवरुद्ध कर दिया गया है।

एर्दोगन द्वारा बोगाजिशी विश्वविद्यालय के प्रमुख के रूप में अपने एक वफादार को नियुक्त करने के बाद पिछले महीने में तुर्की में छात्रों ने जबरदस्त विरोध किया था।दरअसल प्रदर्शनकारी छात्रों ने सऊदी अरब, मक्का के मस्जिद-अल-हरम स्थित ‘काबा’ की तस्वीर के पास एक कलाकृति प्रदर्शित की, जिस पर रेनबो झंडा (एलजीबीटी चिन्ह) बना हुआ था। छात्रों ने उस आर्टवर्क को कुलाधिसचिव (रेक्टर) के दफ्तर के सामने लगाया था। 

छात्रों ने वहां पर एक और आर्टवर्क लगाया था, जिसमें आधा सांप और आधा इंसान वाला काल्पनिक पात्र (शाहमरन) बना हुआ था। उस आर्टवर्क को इस्लाम पर ‘घटिया हमला’ बताते हुए पुलिस ने सभी छात्रों को मजहबी मूल्यों के अपमान के संदेह में गिरफ्तार कर लिया।


इसमें दो छात्रों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था और जबकि दो अन्य छात्रों को नजरबंद किया गया था। ये छात्र नए रेक्टर मेलीह बुलु की बोगाजिशी यूनिवर्सिटी में नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। इनका चयन राष्ट्रपति एर्दोगन ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed