फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four people stabbed at Louisiana Tech University in Ruston US World news in Hindi

World News: अमेरिका की लुइसियाना टेक यूनिवर्सिटी में चार लोगों पर चाकू से हमला, हिरासत में लिया गया हमलावर

Tue, 14 Nov 2023 01:57 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 14 Nov 2023 01:57 AM IST
सार

रुस्टन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि संदिग्ध हमलावर हिरासत में है। घायलों में से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
four people stabbed at Louisiana Tech University in Ruston US World news in Hindi
US police - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के उत्तरी लुइसियाना के रुस्टन शहर में लुइसियाना टेक यूनिवर्सिटी के परिसर में सोमवार को चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया। रुस्टन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी उनकी स्थिति को लेकर जानकारी साझा नहीं कर रही है। वहीं,  एक पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं, उनसे अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा है कि कैंपस पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के तुरंत बाद 23 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया, जो यूनिवर्सिटी का छात्र है। आरोपी छात्र को चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। बयान में कहा गया है कि जिन चार लोगों को चाकू मारा गया, उनमें से एक स्नातक छात्र है। जिसे गंभीर चोटे आई हैं लेकिन हालत स्थिर है।  

विज्ञापन

दक्षिण सूडान-युगांडा के सीमावर्ती क्षेत्र में आया भूकंप 
दक्षिण सूडान और युगांडा की सीमा के आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।

चीन में कोरोना पर फिर चेतावनी टीके लगवाने की दी गई सलाह
चीनी विशेषज्ञों ने मौजूदा सर्दियों के मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण के फिर से उभरने के बारे में अलर्ट जारी किया है और बुजुर्ग व कमजोरी आबादी को टीका लगवाने के लिए कहा है। चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में देशभर में कोरोना के कुल 209 नए गंभीर गंभीर मामले सामने आए और 24 मौतें हुईं। चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशान ने सर्दियों में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि की चेतावनी दी वृद्धि की चेतावनी दी और बुजुर्गों एवं कमजोर आबादी को जल्द  से जल्द टीका लगवाने की याद दिलाई। 

विज्ञापन

भारत और रूस के बीच बढ़ेगा आपसी सहयोग
भारत और रूस ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा बैठक बुलाई और आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा और रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, रक्षा और दूतावास संबंधी मुद्दों जैसे द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। 

अब नेपाल में भी टिकटॉक पर रोक
भारत की राह पर चलते हुए नेपाल ने भी चीनी वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सोमवार को हुई नेपाली कैबिनेट की बैठक में सामाजिक सद्भाव पर इसके नकारात्मक प्रभावों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि इस फैसले में अमल कब से होगा। नेपाल सरकार की प्रवक्ता और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने कहा कि टिकटॉक को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इसके कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ने लगा था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में वीडियो-शेयरिंग एप पर साइबर अपराध के 1,647 मामले सामने आए हैं। कहा कि फैसले को लागू करने की प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।

अफगानिस्तान में निमोनिया से इस वर्ष 2300 से अधिक बच्चों की मौत
अफगानिस्तान में इस वर्ष 2300 से अधिक बच्चों की निमोनिया के कारण मौत हो गई। बीमारी से मरने वाले कई मरीजों में बच्चे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, हमारे पास संक्रमितों की संख्या लगभग 13 लाख है, लेकिन दुर्भाग्य से मौतों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। 

सोमालिया में मूसलाधार बारिश  के चलते बाढ़ से 31 की मौत
सोमालिया के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश व बाढ़ से 31 लोगों की मौत हुई है। अक्तूबर के बाद से बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जबकि 12 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। विशेष रूप से दक्षिणी सोमालिया को भारी नुकसान हुआ है।

नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए चावल भेजेगी पतंजलि
नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए पतंजलि आयुर्वेद 20 मीट्रिक टन चावल (गैर-बासमती) भेजेगी। इसके निर्यात के लिए केंद्र सरकार ने उसे अनुमित दे दी है। बता दें कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 20 जुलाई को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नेपाल के मामले में सरकार ने प्रतिबंध से एक बार की छूट प्रदान की है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। अक्तूबर में जारी डीजीएफटी की अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने नेपाल, कैमरून और मलेशिया सहित सात देशों को 10,34,800 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी है। 

Pakistan: आतंकवादियों ने निजी कंपनी के वाहनों पर किया हमला, तीन की मौत
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के दाराजिदा क्षेत्र में  आतंकवादियों ने विकास परियोजना में लगी एक निजी कंपनी के वाहनों को निशाना बनाया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो कर्मचारी और पाकिस्तानी सेना के एक जवान शामिल है। पाक सेना की मीडिया विंग ने कहा कि इलाके में मौजूद आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  सुरक्षा बल आतंकवाद को खत्म करने और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed