फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four people dead and one critically injured after hot air balloon crashed in Arizona desert

US: एरिजोना के मरुस्थल में गिरा हॉट एयर बलून, चार की मौत, एक की हालत गंभीर; हादसे के कारणों का खुलासा नहीं

Mon, 15 Jan 2024 12:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 15 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

अमेरिका के दक्षिणी एरिजोना मरुस्थल में रविवार की सुबह एक हॉट एयर बलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हॉट एयर बलून में कुल 13 लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
Four people dead and one critically injured after hot air balloon crashed in Arizona desert
हॉट एयर बलून - फोटो : CNN

विस्तार

अमेरिका के दक्षिणी एरिजोना मरुस्थल में हॉट एयर बलून के नीचे गिरने से चार की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना 14 जनवरी यानी की रविवार की है। एलॉय पुलिस विभाग की तरफ से इस हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'सुबह के करीब 7:50 बजे मरुस्थलीय इलाके सनशाइन बूलिवार्ड और हैन्ना रोड के पास एक हॉट एयरबलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए हम एनटीएसबी और एफएए जैसी कई फेडरल एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।'
विज्ञापन


हॉट एयर बलून में गड़बड़ी के कारण हुआ हादसा 
इस घटना की जांच करने वाली नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि प्राथमिकी सूचना के अनुसार यह हादसा हॉट एयर बलून में कुछ अनिर्दिष्ट गड़बड़ी के कारण हुआ। एक पीड़ित की पहचान 28 वर्षीय नर्स केटी बारट्रॉम के तौर पर हुई है। इस हॉट एयर बलून में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें आठ स्काईडाइवर्स, चार यात्री और एक पायलट मौजूद था। बताया गया कि आठ स्काईडाइवर्स दुर्घटना से पहले ही कूद गए थे। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं अन्य तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलॉय पुलिस प्रमुख बायरन ग्वाल्टने ने बताया कि स्काईडाइवर्स बड़े ही आराम से हॉट एयर बलून से बाहर निकले थे। इसका मतलब है कि उनके बाहर जाने के बाद ही इसमें कुछ गड़बड़ी हुई, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हॉट एयर बलून बाहर से आया था और ऐसा माना जा रहा था कि हादसे के दौरान वह एलॉय निगम हवाईअड्डे को छूने ही वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed