फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four mercenaries killed and two arrested after Haiti president assassinated

हैती : राष्ट्रपति मोइसी की हत्या में 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकी शामिल, चार हत्यारे ढेर

Sat, 10 Jul 2021 12:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पोर्ट-ऑ-प्रिंस।
एजेंसी, पोर्ट-ऑ-प्रिंस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 12:05 AM IST
सार

अमेरिका में हैती के राजदूत बूचित एडमंड ने कहा कि 53 वर्षीय मोइसी की हत्या को विदेशी आतंकियों और पेशेवर हत्यारों ने सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Four mercenaries killed and two arrested after Haiti president assassinated
जुवेनेल मोइसी - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी की उनके निजी आवास में बुधवार तड़के हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को मार गिराया है जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया है कि मोइसी की हत्या में 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकी नागरिक शामलि हैंं। बताया जा रहा है कि इनमें से 17 कोलंबाई पूर्व सैनिक रह चुके हैं।  

विज्ञापन


इस घटना के बाद इस बेहद गरीब देश में राजनीतिक व सामाजिक हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

हैती के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बुधवार रात तक मुठभेड़ के बाद मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने कहा कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और सेना दोनों के हाथों में है। उन्होंने राष्ट्रपति की हत्या की विश्व स्तरीय जांच की अपील करते हुए कहा कि इस साल के अंत में निर्धारित चुनाव समय पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमलावर अमेरिकी औषध प्रवर्तन एवं प्रशासन (डीईए) के एजेंट बनकर आए थे। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसी को भी गोली लगी थी, जिनका इलाज चल रहा है। 

देश में अस्थिरता और गुस्सा जारी
अमेरिका महाद्वीप के इस सबसे गरीब देश में तानाशाही का इतिहास रहा है और राजनीतिक उथल-पुथल लोकतांत्रिक शासन कायम करने में बाधा बनी है। मोइसी की हत्या देश में गहराते राजनीतिक व आर्थिक संकट तथा गुटीय हिंसा बढ़ने के बीच हुई। मोइसी के अधिकारवादी शासन से देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। अब राष्ट्रपति की हत्या के बाद देश के नागरिकों में काफी गुस्सा है।

60 फीसदी आबादी की कमाई दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम
देश की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गुटीय हिंसा लगातार बढ़ रही है। इसका एक बड़ा कारण बढ़ती महंगाई भी है जबकि देश में 60 फीसदी आबादी सिर्फ दो डॉलर प्रतिदिन कमा पाती है। ऐसे में देश के भीतर भोजन व ईंधन की लगातार कमी होती जा रही है। बता दें कि हैती इन दिनों 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तूफान ‘मैथ्यू’ से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या और हैती की प्रथम महिला मार्टिन मोसे पर हमले से दुखी हूं। राष्ट्रपति मोसे के परिवार और हैती के लोगों के प्रति मेरी संवेदना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed