फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four killed by knife-wielding man in front of Paris Police Headquater

पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, चार की मौत

Thu, 03 Oct 2019 07:21 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अमित कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Four killed by knife-wielding man in front of Paris Police Headquater
सांकेतिक तस्वीर

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में कई लोगों की जान गई है। यह हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ है। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर बढ़ रहे हमले 

फ्रांस में पुलिस अधिकारियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी वजह से एक दिन पहले पूरे देशभर में पुलिसकर्मियों ने हड़ताल की थी। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुए मुख्यालय परिसर में ही हुआ। 

मौके पर पहुंचे राष्ट्रपति 

हमले की खबर मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर मौके पर पहुंच गए हैं। 

हमलावर 20 साल से पुलिस में था कार्यरत 

फ्रांस की मीडिया के मुताबिक हमलावर की उम्र करीब 45 साल थी और वह पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला आफिस के भीतर ही रेंत दिया जबकि एक ही हत्या उसने सीढ़ियों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed