{"_id":"5dc3ac318ebc3e5b3d49731b","slug":"four-indian-origin-leaders-record-victory-in-state-and-local-elections-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चार भारतीय मूल के नेताओं ने राज्य और स्थानीय चुनावों में दर्ज की जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में चार भारतीय मूल के नेताओं ने राज्य और स्थानीय चुनावों में दर्ज की जीत
Thu, 07 Nov 2019 11:01 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
US Election
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी नीति के एक पूर्व सलाहकार और एक मुस्लिम महिला समेत चार भारतीय मूल के नेताओं ने मंगलवार को अमेरिका में हुए राज्य और स्थानीय चुनावों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारतीय मूल की गजाला हाशमी ने वर्जीनिया राज्य की सीनेट में निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बन कर इतिहास रच दिया। वह पूर्व में सामुदायिक कॉलेज की शिक्षक रह चुकी हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस प्रौद्योगिकी नीति सलाहकार रह चुके सुहास सुब्रह्मण्यम वर्जीनिया राज्य की प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
अपने पहले ही प्रयास में डेमोक्रेट हाशमी ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर ग्लेन स्टर्टेवंट को हराकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मे हाशमी को इस जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
हाशमी 50 वर्ष पहले अपने परिवार के साथ भारत से अमेरिका आकर बस गईं थीं। वहीं सुब्रह्मण्यम ने भारतीय अमेरिकी बहुल लॉडन एंड प्रिंस विलियम जिले से वर्जीनिया राज्य की प्रतिनिधि सभा में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
कैलिफोर्निया में, भारतीय मूल के अमेरिका मानो राजू ने सैन फ्रांसिस्को के पब्लिक डिफेंडर के पद पर फिर से जीत दर्ज की है। इस बीच, नॉर्थ कैरोलिना में डिंपल अजमेरा भी शार्लोट सिटी काउंसिल में पुन: निर्वाचित हुई हैं। वह 16 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आई थीं।