{"_id":"63f595fdeabc77a69f0e11f8","slug":"four-day-week-three-day-rest-liked-by-uk-employers-in-world-largest-trial-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 Days Working: चार दिन काम-तीन दिन आराम, ब्रिटेन में नीति के लागू होने का असर सामने आया; जानें क्या बोले लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
4 Days Working: चार दिन काम-तीन दिन आराम, ब्रिटेन में नीति के लागू होने का असर सामने आया; जानें क्या बोले लोग
Wed, 22 Feb 2023 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:11 AM IST
सार
चार-दिवसीय कार्य सप्ताह का दुनिया का सबसे बड़ा परीक्षण ब्रिटेन में सफल रहा क्योंकि भाग लेने वाली अधिकांश कंपनियों ने घोषणा की कि वे इस नए कामकाजी मॉडल को जारी रखेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में सप्ताह में चार दिन काम और तीन दिन छुट्टी को लेकर कई कंपनियों ने ट्रायल शुरू कर दिया है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को प्रकाशित की गई, इस ट्रायल को बेहद सफल बताया जा रहा है। ब्रिटेन में कर्मचारियों को यह पॉलिसी खूब पसंद आ रही है। पूरे ब्रिटेन में 61 कंपनियों के कर्मचारियों ने अपना मौजूदा वेतन अर्जित करते हुए जून और दिसंबर 2022 के बीच चार दिनों में औसतन 34 घंटे काम किया। उनमें से, 56 कंपनियों, या 92% ने ऐसे ही जारी रखने का विकल्प चुना, उनमें से 18 स्थायी रूप से।
विज्ञापन
ट्रायल में कंपनी पर क्या पड़ा असर?
इस पायलट प्रोग्राम को गैर-लाभकारी समूहों 'फोर डे वीक ग्लोबल', 'फोर डे वीक यूके कैंपेन' और ऑटोनॉमी द्वारा शुरू किया गया था। इसके तहत करीब 3,000 कर्मचारियों को पांच दिन में निपटाने वाले ऑफिस के काम को मात्र 4 दिन में पूरा करने के लिए आदेश दिया गया था। जब रिपोर्ट प्रकाशित की गई तो बेहद चौंकाने वाला रिजल्ट रहा। इस दौरान सभी कर्मचारी पूरे जोश में काम करते दिखे और कंपनी की उत्पादकता और गुणवत्ता पर भी कोई खासा असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
कर्मचारियों और कंपनियों ने की सराहना
इस परीक्षण को दुनिया में सबसे बड़ा माना गया। एक ब्रिटिश-आधारित शोध संगठन, और न्यूजीलैंड स्थित समूह 4 डे वीक ग्लोबल के साथ इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की। इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग दफ्तरों में चालू किया गया और इसके परिणाम उम्मीद के मुताबिक मिले. यह एक नया प्रयोग है जिसे कंपनियों ने सराहा और कर्मचारियों ने भी इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन