{"_id":"6782164a67ce7a0fcb0117d5","slug":"four-civilians-injured-in-ied-blast-targeting-paramilitary-personnel-in-pakistan-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने किया IED विस्फोट, कई नागरिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने किया IED विस्फोट, कई नागरिक घायल
Sat, 11 Jan 2025 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:28 PM IST
सार
यह हमला बलूचिस्तान में स्थित एक सैन्य बल फ्रंटियर कोर के कर्मियों को निशाना बनाते हुए किया गया था। हालांकि, किसी भी जवान को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पाकिस्तान में धमाका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक ट्रक पर इम्प्रवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमला किया। इसमें चार नागरिक घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान में स्थित एक सैन्य बल फ्रंटियर कोर के कर्मियों को निशाना बनाते हुए किया गया था। हालांकि, किसी भी जवान को चोट नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया गया था। जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा इससे हमला किया गया।
विज्ञापन
साजिशों को नाकाम करेंगे: तारिक
बलूचिस्तान पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राबिया तारिक ने भी इस हमले की पुष्टि की। वहीं, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शांति के खिलाफ सभी साजिशों को नाकाम करने का काम करेगी।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन में बढ़े हमले
पिछले तीन दिनों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा किए गए हमलों में तीव्र वृद्धि देखी गई है। कुछ दिन पहले, एक हमलावर ने कराची से बेहान क्षेत्र जा रहे फ्रंटियर कोर के कर्मियों को ले जा रहे बस में बम से हमला किया था, जिसमें छह लोग मारे गए थे। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
वहीं, गुरुवार रात बंदूकधारियों ने खरान और कालात क्षेत्रों में एक मंत्री और एक डिप्टी कमिश्नर के घरों पर हमला किया था। इसके अलावा, उसी दिन मस्तुंग में एक चेकपोस्ट पर भी हमलावरों ने हमला किया था और पास में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की मशीनरी और उपकरणों को आग लगा दी थी। पाकिस्तान में 2024 में अब तक सुरक्षा बलों के 685 सदस्यों की मौत हो चुकी है, और कुल 444 आतंकवादी हमले हुए हैं।