फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four citizens killed by myanmar army during protest against of dictatorship

म्यांमार: सेना ने छह और को गोली मारी, अब तक 560 मौतें

Mon, 05 Apr 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यंगून।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यंगून। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 03:55 AM IST
सार

  •  अब तक सेना द्वारा 560 लोगों की हत्या, युवाओं को बनाया जा रहा निशाना

विज्ञापन
four citizens killed by myanmar army during protest against of dictatorship
म्यामांर में मचा बवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

म्यांमार में फौजी तानाशाही प्रदर्शनों के दौरान सेना के स्नाइपरों ने शनिवार देररात और रविवार को यंगून में 4 और मांडले में 2 लोकतंत्र समर्थकों को गोली मार दी। देश में जारी असंतोष के बीच बलों के बलप्रयोग में लगभग 560 नागरिकों की मौत हो चुकी है। बर्बरता की हदें लांघते हुए सैनिकों ने 40 बच्चों को भी निशाना बनाया है। अब तक सेना 2,688 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यही, नहीं सैन्य तख्तापलट के विरोध के केंद्र बने गांवों पर हवाई हमले तक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में कुछ प्रदर्शनकारी किशोर हैं तो ज्यादातर सड़क किनारे खड़े बच्चों के सीधे सिर में गोलियां मारी गई हैं। अपने ही घर में पिता की गोद में बैठे, आंगन में खेलते या घर में बड़ों को चाय देते छोटे बच्चों तक को गोली मार दी गई।
विज्ञापन


40 गायकों, सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ वारंट
सैन्य तानाशाही के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर भी प्रशासन की नजरे पैनी हो गई हैं। प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों में शामिल 40 गायकों, मॉडल व सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया। उन्हें तानाशाही का विरोध करने का दोषी बताया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों को तीन वर्ष तक की कैद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर पर अंडे लेकर किया प्रदर्शन
यंगून सहित कई शहरों में रविवार को ईस्टर के मौके पर नागरिकों ने रंगे हुए अंडे लेकर प्रदर्शन किया। इनमें प्रतिरोध के चिह्न बनाए गए थे। मांडले में लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। सेना द्वारा मारे गए लोगों की स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर फूल भी रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed