Australia: ऑस्ट्रेलियाई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, चालक दल के चार सदस्यों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैमिल्टन द्वीप के पास क्वींसलैंड के समुद्री तट पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मारलेस ने सोमवार को बताया कि अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास के दौरान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर के चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कि हादसा शुक्रवार को हैमिलटन द्वीप के तटीय क्षेत्र में हुआ था। एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर पर कैप्टन डेनियल लियोन व उनके तीन अन्य सहयोगी सवार थे।
अभियान 'टैलिसमैन सेबर' रोका गया
वहीं, हादसे के बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने जानकारी दी थी कि MRH90 हेलीकॉप्टर (इसे ताइपन भी कहा जाता है) दो-हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहा था। तभी करीब 10:30 बजे (स्थानीय समयनुसार) चालक दल के चार सदस्यों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अन्य हेलीकॉप्टर ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया और यह अभी भी जारी है। हादसे के बाद अभियान 'टैलिसमैन सेबर' को रोक दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया सहित 13 देश हिस्सा ले रहे
रिपोर्ट के मुताबिक, 'टैलिसमैन सेबर' के दौरान अमेरिकी मरीन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक व्हिट्संडेज में एक साथ अभ्यास कर रहे थे। 'टैलिसमैन सेबर' में लगभग 30,000 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे थे, जिसमें अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित 13 देश शामिल हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी और टोंगा पहली बार इसमें हिस्सा ले रहे हैं।