फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former woman journalist and cultural advisor in parliament shot dead in Afghanistan

अफगानिस्तान: सांस्कृतिक सलाहकार और पूर्व महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Sun, 12 May 2019 09:57 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 12 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Former woman journalist and cultural advisor in parliament shot dead in Afghanistan
मीना मंगल - फोटो : social media

अफगानिस्तान में एक पूर्व महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह यहां अफगान संसद के लिए के लिए काम करती थीं। अधिकारियों ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि घटना शनिवार की है।

विज्ञापन


मृतक मीना मंगल संसद में सांस्कृतिक सलाहकार बनने से पहले टेलीविजन शो में आती थीं। लोग उन्हें बखूबी जानते थे। आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार मंगल की दिन दहाड़े पूर्वी काबुल में गोली मारकर हत्या की गई। हालांकि उन्होंने बस इतनी ही जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक मंगल की मौत की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और ये भी नहीं पता चल पाया है कि उनपर हमला क्यों किया गया। बीते कुछ सालों से काबुल में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से यहां के लोग भी तनाव में हैं। इस मामले पर प्रमुख महिला अधिकार कार्यकर्ता वाजमा फ्रोघ का कहना है कि मंगल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें लग रहा है कि उनके जीवन को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। अगर अमेरिका और तालीबान के बीच शांति वार्ता पर बात बनती है तो महिलाओं को जो अधिकार मिले हैं वो भी छिनने का डर है। अफगानिस्तान आज भी पत्रकारों के लिए बेहद खतरनाक देश बना हुआ है। जिनपर आए दिन हमला किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed