{"_id":"6369cfb4e3d065785e1c2638","slug":"former-us-president-donald-trump-says-making-very-big-announcement-on-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 15 नवंबर को बड़ी घोषणा करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर अटकलें तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 15 नवंबर को बड़ी घोषणा करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर अटकलें तेज
Tue, 08 Nov 2022 10:05 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान करते हुए कहा है कि वे 15 नवंबर 2022 को बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में आज मिड-टर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वे 15 नवंबर को बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। ट्रंप के इस एलान से जहां सियासी अटकलें तेज हो गई हैं वहीं बाइडन सरकार भी असमंसज में पड़ गई है। हालांकि, इस गुप्त घोषणा की अभी तक किसी को भनक नहीं लगी है।
विज्ञापन
2024 में चुनावी मैदान में फिर से उतर सकते हैं ट्रंप
हालांकि, ट्रंप ने विस्तार से नहीं बताया है कि आखिर वे किस तरह की घोषणा करने वाले हैं। लेकिन उनके इशारे से साफ लग रहा है कि वे 2024 में चुनावी मैदान में एक बार फिर से उतरने वाले हैं। ओहिओ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 15 नवंबर(मंगलवार) को बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं। ट्रंप ने जैसे ही घोषणा की उसके बाद भीड़ उत्साह से भर गई और ट्रंप-ट्रंप के नारे लगाने लगी।
विज्ञापन
मध्यावधि चुनाव में पूरा जोर लगा रहे ट्रंप
मध्यावधि चुनाव में पूरा जोर लगाते हुए ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति अभियान शुरू करने की अपनी योजनाओं के बारे में पूरी तरह से मुखर हो गए हैं, उन्होंने हाल के दिनों में कहा है कि वह एक बार फिर से रेस में आएंगे और अपने इरादों को बहुत जल्द स्पष्ट करेंगे। बता दें कि ट्रंप सीनेट के उम्मीदवार जेडी वेंस के पक्ष में मध्यावधि चुनाव की अपनी अंतिम रैली कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि आने वाले कल के महत्व में कोई कमी न आए।
विज्ञापन
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव
वहीं आज अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में लाखों अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मतदान करेंगे।मध्यावधि चुनाव सत्तारूढ़ जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी एक बड़ी अग्निपरीक्षा है। इस चुनाव के नतीजे ही 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी को तय करेंगे।