{"_id":"6659062a67027eb574064136","slug":"former-us-president-donald-trump-found-guilty-on-all-34-charges-in-hush-money-case-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hush Money Case: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सभी 34 आरोपों में दोषी करार, सजा पर सुनवाई 11 जुलाई को","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hush Money Case: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सभी 34 आरोपों में दोषी करार, सजा पर सुनवाई 11 जुलाई को
Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
सार
पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उनकी सजा पर 11 जुलाई की सुबह 10 बजे सुनवाई होगी। वहीं, वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, ट्रम्प ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया।
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जुआन मर्चेन ने सभी 12 जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, आपने इस मामले पर इतना ध्यान दिया, जितना इसके लिए उचित था। इसलिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, ट्रम्प ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया। अपने बेटे एरिक ट्रम्प का हाथ पकड़कर जब ट्रम्प अदालत से बाहर निकले तो उन्होंने सीधे न्यायाधीश मर्चेन के चेहरे की तरफ देखा और कुछ कहने की कोशिश की।
विज्ञापन
ट्रम्प ने सुनवाई करने वाले न्यायाधीश को बताया विवादित
उन्होंने कहा, यह शर्मनाक बात है। यह सुनवाई एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई धांधली वाली सुनवाई थी। उन्होंने कहा, हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है। बाइडन प्रशासन ने एक राजनीतिक प्रतिद्वंदी को चोट पहुंचाने के लिए यह सब किया है। उन्होंने जाते हुए कहा, मामला खत्म होने में बहुत समय है। हम अपने संविधान के लिए लड़ेंगे। हमारा देश अब पहले जैसा नहीं रहा, हम एक विभाजित स्थिति में हैं।
वहीं दूसरी तरफ, गुरुवार को ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने पर बाइडन के अभियान प्रवक्ता ने कहा, कोई कानून से ऊपर नहीं है। डोनाल्ड ट्रम्प को ओवल ऑफिस से बाहर रखने का अब भी केवल एक ही तरीका है मतपेटी के माध्यम से।
एल्विन ने एक्स पर पोस्ट करने में नहीं की देरी
वहीं, मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने भी एक्स पर पोस्ट करने में देरी नहीं की। उन्होंने लिखा, आज एक जूरी ने डोनाल्ड ट्रम्प को सभी 34 गुंडागर्दी के मामलों में दोषी पाया। जज ने सजा पर सुनवाई के लिए 11 जुलाई को प्रात: 10 बजे पूर्वी समय निर्धारित किया है।