फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US President Donald Trump assassination attempt on life US Secret Service bullet to the ear news update

US: रैली में हुए हमले के बाद कैसी है डोनाल्ड ट्रंप की हालत, गोलीबारी में कितनी चोट आई? खुद पोस्ट कर बताया

Sun, 14 Jul 2024 08:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 08:03 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है। 

विज्ञापन
Former US President Donald Trump assassination attempt on life US Secret Service bullet to the ear news update
पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को एक रैली के दौरान हमला हो गया। बताया गया है कि एक शूटर ने काफी ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है। 
विज्ञापन


गोली लगने के बाद क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि उन्हें पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान निशाना बनाया गया और गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को भेदते हुए निकल गई। 78 वर्षीय ट्रंप ने जान बचाने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मैं पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई घटना के बीच अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी कानूनी एजेंसियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेंसिलवेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर फायरिंग हुई। हमले के बाद ट्रंप के दाहिने कान की तरफ खून निकलता भी देखा गया। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप को चारों तरफ से घेर लिया और गोलीबारी के बीच उन्हें सही सलामत समारोह स्थल से बाहर निकाला।

US: अमेरिका में ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली, बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत; पेंसिलवेनिया में हुई वारदात


ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा, "सबसे जरूरी बात। मैं रैली में गोलीबारी का शिकार हुए शख्स और इसमें गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह काफी बड़ी बात है कि इस तरह की घटना अमेरिका में हो रही है।" ट्रंप ने कहा कि हमलावर के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ट्रंप ने आगे कहा, "मैं समझ गया था कि कुछ गड़बड़ है, मेरे कान में झनझनाहट की आवाज थी और गोलियों की आवाज भी सुनाई दी। मुझे तुरंत लगा कि गोली मेरी त्वचा को चीरती हुई निकल गई। काफी खून भी बहा, तब मुझे लगा कि क्या हो रहा है।"

Trump Rally Shooting: राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं; भारतवंशी कमला हैरिस ने भी निंदा की

सीक्रेट सर्विस के साथ एफबीआई करेगी मामले की जांच
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुगलीएल्मी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 6.15 बजे हुई, जब एक संदिग्ध शूटर ने ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी कर दी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने उस हमलावर को तुरंत ही मार गिराया। रैली में मौजूद एक अन्य शख्स की मौत भी हुई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सीक्रेट सर्विस के साथ अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मामले की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed