फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Sri Lankan Finance Minister Basil Rajapaksa Resigns from the Membership of Parliament

Sri Lanka Crisis: श्रीलंकाई पूर्व वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे का संसद की सदस्यता से इस्तीफा

Fri, 10 Jun 2022 02:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Jun 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
Former Sri Lankan Finance Minister Basil Rajapaksa Resigns from the Membership of Parliament
श्रीलंका के पूर्व वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे। - फोटो : PTI

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के सबसे छोटे भाई और देश के पूर्व वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकारों से बातचीत में बेसिल ने कहा, मैंने इसलिए इस्तीफा दिया है ताकि श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) उचित व्यक्ति को नामित कर सके।

विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के खिलाफ जारी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में देश के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार के दो सदस्य, बेसिल सहित, इस महीने सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले जनता के दबाव में राष्ट्रपति के बड़े भाई और पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने गत माह पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


बेसिल राजपक्षे से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने यह समझते हुए इस्तीफा दिया है कि संविधान के 21वें संशोधन (21ए) के तहत वह संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाएंगे क्योंकि उनके पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है। इस पर बेसिल ने कहा कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपक्षे ने भारत, चीन और पश्चिम एशियाई देशों से मदद मांगी
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने द्वीपीय देश के अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच भारत समेत चीन और पश्चिम एशियाई देशों से सहायता मांगी है।  राजपक्षे ने ट्वीट किया, आज सुबह पश्चिम एशिया, चीन और भारत के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। मैंने मौजूदा संकट को हल करने में उनकी सहायता का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed