फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa returns home After 52 Days Know All About it

Sri Lanka: 52 दिन बाद श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Sat, 03 Sep 2022 06:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 06:08 PM IST
सार

गोतबाया मालदीव के रास्ते सिंगापुर पहुंचे और फिर कुछ दिन थाईलैंड में बिताए। वह थाईलैंड भाग जाने के लगभग दो महीने बाद लौटे है। पूर्व राष्ट्रपति 11 अगस्त को श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर थाईलैंड पहुंचे।

विज्ञापन
Former Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa returns home After 52 Days Know All About it
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, गोतबाया राजपक्षे, Gotabaya Rajapakse - फोटो : Google

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे शनिवार तड़के स्वदेश लौट आए। आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका के लोगों के विरोध के बाद जुलाई माह में गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए थे।उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके दफ्तर और घर पर भी धावा बोल दिया था। डेली मिरर के मुताबिक, राजपक्षे सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट से श्रीलंका पहुंचे हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति को दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनके मिरिहाना स्थित आवास पर कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


सिंगापुर पहुंचने के बाद दिया इस्तीफा
गोतबाया मालदीव के रास्ते सिंगापुर पहुंचे और फिर कुछ दिन थाईलैंड में बिताए। वह थाईलैंड भाग जाने के लगभग दो महीने बाद लौटे है। पूर्व राष्ट्रपति 11 अगस्त को श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर थाईलैंड पहुंचे। हालांकि, थाईलैंड ने उन खबरों का खंडन किया है कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने देश में शरण मांगी है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजपक्षे से राजनीतिक शरण मांगने के इरादे से देश की यात्रा करने का अनुरोध मिला है। 13 अगस्त को राजपक्षे ने देश छोड़ दिया था।  
विज्ञापन


रानिल विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को ली थी शपथ 
डेली मिरर ने एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका एसएलपीपी के अनुरोध पर उनकी वापसी की व्यवस्था की। इससे पहले रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा ने राजपक्षे के 24 अगस्त को देश लौटने के संकेत दिए थे। श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने 15 जुलाई को राजपक्षे के आधिकारिक इस्तीफे की घोषणा की थी। गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को संसद में श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed