{"_id":"62ab99502e15041611765b0e","slug":"former-republican-mp-mia-love-said-h1b-operation-has-not-kept-pace-with-country-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":"H-1B Visa: पूर्व रिपब्लिकन सांसद ने सीनेट में गवाही देते हुए आव्रजन विस्तार पर दिया जोर, कहा- अमेरिकी जरूरतों के अनुरूप नहीं एच-1बी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
H-1B Visa: पूर्व रिपब्लिकन सांसद ने सीनेट में गवाही देते हुए आव्रजन विस्तार पर दिया जोर, कहा- अमेरिकी जरूरतों के अनुरूप नहीं एच-1बी
Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
सार
पूर्व रिपब्लिकन सांसद और यूटा विवि की राष्ट्रीय निदेशक मिया लव ने सीनेट की न्यायपालिका समिति के समक्ष अपनी गवाही देते हुए कहा कि शोध से पता चलता है कि उच्च कुशल आव्रजन के विस्तार से न सिर्फ देश के आर्थिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अमेरिकी व्यवसायों का भी विस्तार होगा।
विज्ञापन
अमेरिका की राजनीतिक टिप्पणीकार मिया लव।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजनीतिक टिप्पणीकार मिया लव ने सांसदों से कहा है कि 1990 के बाद से अमेरिकी आव्रजन प्रणाली संबंधी एच-1बी वीजा के संचालन व कार्यान्वयन ने देश की जरूरतों के साथ तालमेल नहीं बिठाया है। उन्होंने कहा, अमेरिकी व्यवसायों का अब विस्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व रिपब्लिकन सांसद और यूटा विवि की राष्ट्रीय निदेशक ने सीनेट की न्यायपालिका समिति के समक्ष अपनी गवाही देते हुए कहा, शोध से पता चलता है कि उच्च कुशल आव्रजन के विस्तार से न सिर्फ देश के आर्थिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अमेरिकी व्यवसायों का भी विस्तार होगा। इससे वंचित अमेरिकियों के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे। मिया लव ने जोर दिया कि श्रमिकों की कमी आज देश में महसूस की जा रही रिकॉर्ड तोड़ मुद्रास्फीति को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
अप्रवासी श्रमिकों के लिए रास्ते खोलने से लाभ
मिया लव ने कहा कि अप्रवासी श्रमिकों के लिए और अधिक रास्ते खोलने से मुद्रास्फीति को कम करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सीनेट में दी गवाही के दौरान अर्थव्यवस्था को वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से ज्यादा महत्व दिया। उन्होंने कहा, अमेरिका को लोगों को देनदारियों की तरह बर्ताव करना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन